{"_id":"65394c37b30844df4705e056","slug":"naxalites-tried-to-block-road-by-placing-logs-on-nh-before-bandh-in-bijapur-2023-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीजापुर में नक्सलियों का बंद: NH पर डाले लट्ठे, पुलिस ने रास्ता किया साफ; यात्री बस पर बांधा बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजापुर में नक्सलियों का बंद: NH पर डाले लट्ठे, पुलिस ने रास्ता किया साफ; यात्री बस पर बांधा बैनर
Wed, 25 Oct 2023 10:43 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 25 Oct 2023 10:43 PM IST
सार
Chhattisgarh News: बीजापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लट्ठे डालकर मार्ग को बंद करने की कोशिश की गई। नक्सली नेता नागेश पदम के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद नक्सलियों ने 26 अक्टूबर को बंद बुलाया है।
विज्ञापन
बीजापुर में नक्सलियों का बंद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नक्सलियों ने बंद से पहले रात को राष्ट्रीय राजमार्ग पर लट्ठे डालकर मार्ग को बंद करने की कोशिश की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मार्ग से लट्ठे हटाकर मार्ग बहाल करा दिया। वहीं बीजापुर से रायपुर जा रही एक यात्री बस को रोककर उस पर बैनर बांधकर उसे वापस लौटा दिया।
विज्ञापन
नक्सली नेता नागेश पदम के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद नक्सलियों ने 26 अक्टूबर को बंद बुलाया है। गुरुवार को बंद से पहले बुधवार की रात 7 बजे के दरमियान नक्सलियों ने जांगला थाना क्षेत्र के जैवारम व बरदेला के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग को लकड़ी के लट्ठे डालकर उसे अवरुद्ध करने की कोशिश की।
विज्ञापन
लेकिन सुरक्षाबल के जवानों की तत्परता और सूझबूझ से मार्ग से तत्काल अवरुद्ध हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया। वहीं दूसरी तरफ बीजापुर से रायपुर जा रही एक यात्री बस को रोककर उसमें बैनर बांधकर बस को वापस बीजापुर लौटा दिया। एनएच में पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं।
विज्ञापन