फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Naxalites opened indiscriminate fire on the security camp at night, two soldiers were injured

Bijapur Naxal Attack: रात में नक्सलियों ने सुरक्षा कैंप पर की अंधाधुंध फायरिंग, दो जवान हुए घायल

Fri, 06 Dec 2024 09:28 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 06 Dec 2024 09:28 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने सुरक्षा कैंप पर हमला कर दिया। रात में नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। नक्सलियों की गोलीबारी का जवाब देते दोनों जवान घायल हो गए।

विज्ञापन
Naxalites opened indiscriminate fire on the security camp at night, two soldiers were injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने सुरक्षा कैंप पर हमला कर दिया। रात में नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। नक्सलियों की गोलीबारी का जवाब देते दोनों जवान घायल हो गए। कैंप में ही घायल जवानों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


बीजापुर जिले के झिड़पल्ली कैम्प दो पर नक्सलियों ने अचानक से हमला कर दिया। इस हमले को देखते हुए जवानों ने कैम्प के अंदर से ही ताबड़तोड़ गोलीबारी की। पुलिस की संयुक्त पार्टी के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाते हुए नक्सलियों को मार गिराया है, बौखलाए नक्सलियों ने 2 दिन पहले बीजापुर जिले के झिड़पल्ली 2 में एक नए कैम्प को खोला गया है, जिसमें सीआरपीएफ डीआईजी सूरजपाल वर्मा व कमांडेट 228 बटालियन लतीफ कुमार साहू समेत कई आला अधिकारियों की टीम मौजूद थी। नक्सलियों को इस बात का पता चलते ही उन्होंने अपनी रणनीति बनाते हुए अचानक से बीती रात कैम्प के अंदर मौजूद जवानों के ऊपर हमला कर दिया।
विज्ञापन


रात भर नक्सलियों और जवानों के बीच रुक रुक कर गोलीबारी होती रही। नक्सलियों ने काफी मात्रा में जवानों के ऊपर फायरिंग की है, जिसके जवाब में जवानों ने भी कोई कसर नही छोड़ी, यह पूरा मामला बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र के ग्राम झिड़पल्ली 2 कैम्प का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed