{"_id":"6721bf9d4b2d5ca81c0b2db5","slug":"naxalites-killed-a-man-on-the-charge-of-being-an-informer-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में एक शख्स को उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में एक शख्स को उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
Wed, 30 Oct 2024 10:39 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 30 Oct 2024 10:39 AM IST
सार
बीजापुर के बासागुड़ा इलाके में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने धारदार हथियार से वार कर एक 35 वर्षीय व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
बीजापुर के बासागुड़ा इलाके में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने धारदार हथियार से वार कर एक 35 वर्षीय व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकरी के मुताबिक, उसूर ब्लॉक के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम फुतकेल निवासी दिनेश पुजारी पिता मुतैया उम्र 35 की बीती रात पुलिस मुखबिरी के आरोप में धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटनास्थल पर नक्सलियों के पामेड़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा मिला है। जिसमें मृत ग्रामीण पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या करना बताया गया है।
विज्ञापन