{"_id":"64f03e7317d451955206730c","slug":"naxalites-killed-a-jawan-who-came-home-on-leave-after-abduction-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: छुट्टी पर घर आए जवान की नक्सलियों ने अपहरण के बाद की हत्या, गंगालूर में हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: छुट्टी पर घर आए जवान की नक्सलियों ने अपहरण के बाद की हत्या, गंगालूर में हुई वारदात
Thu, 31 Aug 2023 12:47 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:47 PM IST
सार
बीजापुर के तोयनार थाना में पदस्थ जवान का नक्सलियों ने अपहरण करने के बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी है। जवान छुट्टी में अपने घर जांगला आया हुआ था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर के तोयनार थाना में पदस्थ जवान का नक्सलियों ने अपहरण करने के बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी है। जवान छुट्टी में अपने घर जांगला आया हुआ था। यहां से वे अपने भतीजे को छोड़ने गंगालूर के डुवाली पारा गया हुआ था। जहां यह वारदात घटित हुई।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के तोयनार थाना में पदस्थ सहायक आरक्षक बुधराम अवलम छुट्टी में अपने घर जांगला गया हुआ था। बुधवार को रक्षाबंधन के दिन वह अपने भतीजे को छोड़ने मोटरसाइकिल से गंगालूर के डुवालीपारा गया हुआ था। इस बीच डुवालीपारा में कुछ नक्सलियों ने जवान बुधराम का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। घटना की खबर लगने के बाद गंगालूर थाना से पुलिस बल घटनास्थल पहुंचकर शव का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगालूर में पोस्टमार्डम कराया जा रहा हैं।
विज्ञापन