{"_id":"64e3af0b1495d97d2e01b80a","slug":"naxalites-injured-former-sarpanch-with-sharp-weapon-after-kidnapping-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: अपहरण के बाद नक्सलियों ने पूर्व सरपंच को धारदार हथियार से किया घायल, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: अपहरण के बाद नक्सलियों ने पूर्व सरपंच को धारदार हथियार से किया घायल, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Tue, 22 Aug 2023 12:08 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:08 AM IST
सार
रविवार को दोपहर करीब एक बजे दामाराम के चिकटराज पहाड़ी से 50 से ज्यादा ग्रामीणों को नक्सलियों ने अगवा कर लिया था। पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया। लेकिन पूर्व सरपंच को नक्सली बंधक बनाकर अपने साथ ले गए थे।
विज्ञापन
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती महेश गोटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरसेगढ़ के पूर्व सरपंच महेश गोटा को नक्सलियों ने धारदार हथियार से जख्मी कर सोमनपल्ली के पास छोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल हुए महेश गोटा को कुटरू में प्राथमिक उपचार के बाद कुटरू मेडिकल ऑफिसर निखकेश नंद उन्हें बीजापुर जिला अस्पताल ला रहे हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि महेश गोटा को काफी गंभीर चोट आई हैं। बता दें कि रविवार को दोपहर करीब एक बजे दामाराम के चिकटराज पहाड़ी से 50 से ज्यादा ग्रामीणों को नक्सलियों ने अगवा कर लिया था। पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया। लेकिन पूर्व सरपंच को नक्सली बंधक बनाकर अपने साथ ले गए थे। सोमवार की रात 10 से 11 बजे के बीच धारदार हथियार से घायल कर नक्सलियों ने महेश गोटा को सोमनपल्ली के पास घायल अवस्था मे छोड़ दिए। गंभीर रूप से घायल हुए गोटा को परिजनों ने कुटरू अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीजापुर जिला अस्पताल लाया जा रहा हैं।
विज्ञापन