फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Naxalite camp demolished in joint action of DRG and Chasbal in Bijapur

Bijapur: पुलिस ने किया नक्सली कैम्प ध्वस्त, डीआरजी और छसबल की संयुक्त कार्रवाई; कई सामान बरामद

Sat, 30 Sep 2023 09:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 30 Sep 2023 09:16 PM IST
सार

बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र मदपाल के जंगलों में नक्सलियों के कैम्प को पुलिस की संयुक्त पार्टी ने ध्वस्त कर दिया है। वहां से नक्सलियों के कई सामान बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन
Naxalite camp demolished in joint action of DRG and Chasbal in Bijapur
नक्सलियों को सामान बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र मदपाल के जंगलों में नक्सलियों के कैम्प को पुलिस की संयुक्त पार्टी ने ध्वस्त कर दिया है। वहां से नक्सलियों के कई सामान बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि भैरमगढ़ ब्लाक के मिरतुर थाना क्षेत्र के कुडमेर और मदपाल के जंगलों में भैरमगढ़ एरिया कमेटी की सचिव सुमित्रा और एसीएम शंकर कारम सहित 10 -15 सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी है। जिसके बाद डीआरजी और 19/ए वी वाहिनी छसबल बेचापाल की संयुक्त टीम  शुक्रवार को नक्सल विरोधी अभियान पर निकली।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के दौरान शुक्रवार की सुबह 7 बजे मदपाल के जंगलों में पुलिस की संयुक्त पार्टी द्वारा नक्सली कैम्प ध्वस्त किया गया। नक्सली पुलिस की उपस्थिति को देख भाग निकले। मौके से पुलिस ने डेटोनेटर, टूल्स, नक्सली वर्दी, पिट्ठू, नक्सली साहित्य, दवाइयां और रोजमर्रा के सामान कैम्प से बरामद किये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed