{"_id":"65146da6d9dc8ff7c20550c6","slug":"mulvasi-manch-sitting-on-indefinite-strike-regarding-17-point-demands-in-bijapur-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजापुर: 17 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा मूलवासी मंच, 156 गांव आए साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजापुर: 17 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा मूलवासी मंच, 156 गांव आए साथ
Wed, 27 Sep 2023 11:30 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 27 Sep 2023 11:30 PM IST
सार
बुधवार को मूलवासी बचाओ मंच नेशनल पार्क के बैनर तले नेशनल पार्क क्षेत्र के हजारों ग्रामीण अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने बैठ गए हैं। ग्रामीणों की मांग है कि बिना ग्राम सभा के नेशनल पार्क इलाके में पुल पुलिया और सड़क निर्माण कार्य न कराया जाए।
विज्ञापन
धरने पर बैठे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
17 सूत्रीय मांगों को लेकर नेशनल पार्क क्षेत्र के 156 गांवों के हजारों ग्रामीण कुटरू के अम्बेली में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए हैं। तहसीलदार वीरेंद्र श्रीवास्तव को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपने के बाद अब ग्रामीण मांग पूर्ण होने तक धरना देने पर अड़े हुए हैं। एसडीएम पंचारी व तहसीलदार श्रीवास्तव के समझाने के बावजूद ग्रामीण नहीं माने और सड़क किनारे ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
बुधवार को मूलवासी बचाओ मंच नेशनल पार्क के बैनर तले नेशनल पार्क क्षेत्र के हजारों ग्रामीण अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने बैठ गए हैं। ग्रामीणों की मांग है कि बिना ग्राम सभा के नेशनल पार्क इलाके में पुल पुलिया और सड़क निर्माण कार्य न कराया जाए, ऐसा न होने पर आने वाले समय में पर्यावरण को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के इस आंदोलन में पूर्व युवा आयोग सदस्य अजय सिंह और सीपीआई के नेता भी पहुंचे थे, जिनके साथ आंदोलन व धरना प्रदर्शन की अनुमति को लेकर कुछ देर बहस भी होने लगी, लेकिन बाद में समझा-बुझाकर मामला शांत हो गया। इसके बावजूद अब भी ग्रामीण कलेक्टर या विधायक के आने तक धरने पर बैठे रहने की जिद पर अड़े हैं।
विज्ञापन