फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Mamta joined Health Workers Union was made district president in Bijapur

Bijapur: स्वास्थ्य कर्मचारी संघ में शामिल हुईं ममता, बनाई गई जिलाध्यक्ष

Sat, 16 Nov 2024 05:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 16 Nov 2024 05:28 PM IST
सार

बीजापुर जिला चिकित्सालय के सभागार में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला चिकित्सालय इकाई की आवश्यक बैठक शनिवार को आहुत की गई। जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

विज्ञापन
Mamta joined Health Workers Union was made district president in Bijapur
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ में शामिल हुईं ममता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिला चिकित्सालय के सभागार में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला चिकित्सालय इकाई की आवश्यक बैठक शनिवार को आहुत की गई। जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला चिकित्सालय के अध्यक्ष मुकेश पटेल ने सभी कर्मचारियों का स्वागत करते हुए विभिन्न बिंदुओं कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु चौकी बनाने के लिए ज्ञापन देने, प्रत्येक महीने की दस तारीख को गेट मीटिंग का आयोजन करने, संघ का विस्तार करने एवं नव नियुक्त चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को संघ की सदस्यता दिलाने आदि विषयों पर सभी से बिंदुवार चर्चा की।

विज्ञापन


बैठक में जिला चिकित्सालय की वरिष्ठ कर्मचारी एवं कार्यवाहक प्रभारी मेट्रन ममता कुलदीप को संघ की औपचारिक सदस्यता दिलाई गई। साथ ही ममता को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। जिस पर ममता ने संघ परिवार में शामिल होने पर खुशी जाहिर करते हुए संघ को नई ऊंचाईयों तक ले जाने एवं संघ का विस्तार कर मजबूती प्रदान करने हेतु प्रयास करने का भरोसा दिलाया। साथ ही सभी पदाधिकारियों ने बारी बारी अपने विचार रखते हुए ममता के संघ में शामिल होने पर पुष्पगुच्च देकर एवं पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया। संघ के जिलाध्यक्ष सदाशिव दुर्गम के उद्बोधन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed