फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Malaria of nine students at Pota Cabin School in Bijapur

Bijapur News: पोटाकेबिन में मलेरिया का प्रकोप, नौ छात्र पॉजिटिव मिले; 200 बच्चों का किया गया टेस्ट

Tue, 25 Jul 2023 10:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 25 Jul 2023 10:52 PM IST
सार

बीजापुर में संचालित पोटाकेबिनो में मलेरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को बासागुड़ा पोटाकेबिन के नौ छात्र मलेरिया पॉजिटिव आए हैं। इनका ट्रीटमेंट बासागुड़ा में चल रहा हैं। ये सभी चौथी से सातवीं क्लास के हैं। 

विज्ञापन
Malaria of nine students at Pota Cabin School in Bijapur
मलेरिया का प्रकोप (सांकेतिक फोटो)

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में संचालित पोटाकेबिनो में मलेरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को बासागुड़ा पोटाकेबिन के नौ छात्र मलेरिया पॉजिटिव आए हैं। इनका ट्रीटमेंट बासागुड़ा में चल रहा हैं। ये सभी चौथी से सातवीं क्लास के हैं। दो दिन पहले ही बीजापुर ब्लॉक के चिन्नाकोडेपाल पोटाकेबिन में अध्यनरत एक छात्र की मलेरिया से मौत हो गई थी। इसके बाद संस्था सवालों के निशाने पर है। 

विज्ञापन


बारिश के शुरू होते ही जिले में मलेरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा हैं। मंगलवार को उसूर ब्लॉक के बासागुड़ा में संचालित रेसिंडेशियल बालक पोटाकेबिन में अध्यनरत नौ छात्रों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बासागुड़ा की डॉक्टर गौरी ने बताया कि 200 छात्रों की किट के द्वारा मलेरिया टेस्ट किया गया था। जिसमें नौ में पुष्टि हुई है। सभी पॉजिटिव छात्रों का उपचार चल रहा हैं।
विज्ञापन


बासागुड़ा रेसिडेंशियल स्कूल पोटाकेबिन के अधीक्षक रितेश सर्वागीरी से जानकारी लेने उन्हें उनके नंबर पर कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। सूत्रों से पता चला है कि वे कुछ दिनों से छुट्टी पर हैं। उनकी जगह किसी और को चार्ज किया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed