फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Mahila Congress has taken out a candle march in support of women wrestlers in Bijapur

Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में उतरी महिला कांग्रेस, निकाला कैंडल मार्च; PM मोदी से की मांग

Mon, 08 May 2023 10:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 08 May 2023 10:41 PM IST
सार

महिला पहलवानों के समर्थन में अब छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस भी उतर आई है। ब्रजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग केंद्र की मोदी सरकार से की है। 

विज्ञापन
Mahila Congress has taken out a candle march in support of women wrestlers in Bijapur
महिला कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही महिला पहलवानों के समर्थन में अब छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस भी उतर आई है। सोमवार को बीजापुर में महिला कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकाला। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के निर्देश पर सोमवार की शाम जिला मुख्यालय के कांग्रेस भवन से जयस्तंभ चौक तक देश की राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन कर रही महिला पहलवानों के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला और डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष और सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग केंद्र की मोदी सरकार से की है। 

विज्ञापन


महिला कांग्रेस ने कहा कि देश का मान बढ़ाने वाली महिला पहलवान पिछले 15 दिनों से जंतर-मंतर पर इंसाफ की लड़ाई लड़ रही हैं। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस पहले दिन से अपनी बेटियों की इस लड़ाई का समर्थन कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री नेटा डिसूजा 24 अप्रैल को पहलवान बेटियों को समर्थन देने जतर-मंतर गई थीं। जहां उन्होंने उनकी पीड़ा सुनी और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस लड़ाई में महिला कांग्रेस दिल्ली के जंतर-मंतर में धरना दे रही महिला पहलवानों के साथ है। महिला कांग्रेस ने आगे कहा कि हमारा यह कर्तव्य बनता है कि हम अपनी बेटियों का साथ दें।
विज्ञापन

 
इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर, विधायक विक्रम मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियाम, प्रदेश महिला कांग्रेस से शेख राजिया, नगर पंचायत भोपालपटनम अध्यक्ष रिंकी कोरम, भैरमगढ़ नपा अध्यक्ष सुखमती मांझी, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष हमीदा बेगम, सरस्वती मंडल, यूथ कांग्रेस कामेश्वर मोरला सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed