फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Liquor scam BJP people burnt the effigy of CM and Excise Minister

शराब घोटाला: भाजपाइयों ने फूंका मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री का पुतला, भाजपा बोली- चुनाव में जनता देगी जवाब

Wed, 10 May 2023 08:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 10 May 2023 08:37 PM IST
सार

इस घोटाले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, एसटी मोर्चा ने नया बस स्टैंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन किया।

विज्ञापन
Liquor scam BJP people burnt the effigy of CM and Excise Minister
शराब घोटाले को लेकर भाजपाइयों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में ईडी ने शराब बिक्री में इस सरकार द्वारा लगभग 2000 करोड़ की कमीशन खोरी कर घोटाला किए जाने का खुलासा किया है। इस घोटाले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, एसटी मोर्चा ने नया बस स्टैंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन किया।

विज्ञापन

 

इस दौरान मौजूद पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा भुपेश बघेल और उनके भ्रष्ट साथी बैकग्राउंड में रहकर भोले-भाले आदिवासी मंत्री कवासी लखमा को फंसाकर बदनाम करने की साजिश रची है। सारा खेल भुपेश बघेल खेल रहे हैं। शराब बंदी के नाम पर हजारों करोड़ लूटने में लगे हैं। जिसका जवाब जनता देगी। 

विज्ञापन

 

पुतला दहन के दौरान जिला महामंत्री सतेंद्र ठाकुर,एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष जिलाराम राणा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, जिला मंत्री जागर लक्ष्मैया, जिला उपाध्यक्ष ऊर्मिला तोकल,फुलचंद गागड़ा, नीता शाह, रंजना उद्दे, नंदनी यादव,संगीता दसर, पूजा पोदी समेत बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed