फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   joint team of Cobra and CRPF recovered cache of explosives hidden by Naxalites

लाल आतंक पर बड़ी चोट: 51 जिंदा BGL... 40 लोहे की प्लेट्स जब्त, पांच IED बम भी मिले; नक्सलियों का जखीरा बरामद

Tue, 14 Oct 2025 09:47 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 14 Oct 2025 09:47 AM IST
सार

बीजापुर में कोबरा 206, सीआरपीएफ 229, 153 और 196 की संयुक्त टीम ने तडपाला बेस कैंप से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। अभियान के दौरान पांच प्रेशर आईईडी भी मिले। 

विज्ञापन
joint team of Cobra and CRPF recovered cache of explosives hidden by Naxalites
विस्फोटक सामग्री बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले उसूर इलाके में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। ग्राम ताड़पाला थाना क्षेत्र के केजीएच फूटहिल्स इलाके में नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए भारी मात्रा में विस्फोटक और बीजीएल  बनाने की सामग्री बरामद की गई है। साथ 5 प्रेशर आईईडी बरामद कर उसे नष्ट किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 13 अक्तूबर को उसूर थाना क्षेत्र के ताड़पाला बेस कैंप से निकली कोबरा 206, केरिपु 229, 153 और 196 बटालियन की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। दोपहर करीब तीन बजे चलाए गए सर्च अभियान के दौरान यह विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।
विज्ञापन


बरामद सामग्री में 51 नग जिंदा बीजीएल, 100 बंडल एचटी एल्युमिनियम तार, 50 नग स्टील पाइप (बीजीएल निर्माण हेतु), भारी मात्रा में बिजली के तार, 20 नग लोहे की शीट (बीजीएल निर्माण हेतु), 40 नग लोहे की प्लेट (बीजीएल निर्माण हेतु) इतना ही नहीं, सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए पांच प्रेशर आईईडी भी बरामद किए गए।, जिन्हें बीडी टीम द्वारा सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा बलों की सतर्कता और सूझबूझ से नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया। बरामद सामग्री से साफ जाहिर होता है कि नक्सली सुरक्षाबलों को गंभीर क्षति पहुंचाने की योजना बना रहे थे। हालांकि, सुरक्षाबलों की त्वरित कार्रवाई ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। क्षेत्र में लगातार गस्त सर्चिंग की कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें: बंदूक से बंधन तक: पखांजुर में पूर्व नक्सली जोड़े ने लिया सात फेरे, समाज की मुख्यधारा में की नई शुरुआत


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed