फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Jogi Congress clan increased 35 people including BJP backed former sarpanch joined party

जोगी कांग्रेस का बढ़ा कुनबा: बीजापुर में BJP समर्थित पूर्व सरपंच समेत 35 पार्टी में शामिल, हुआ जोरदार स्वागत

Mon, 07 Aug 2023 11:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 07 Aug 2023 11:17 PM IST
सार

जोगी कांग्रेस में भाजपा समर्थित पूर्व सरपंच समेत 35 समर्थक पार्टी में शामिल हो गए। जोगी कांग्रेस के नेताओं ने इन सभी का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। 

विज्ञापन
Jogi Congress clan increased 35 people including BJP backed former sarpanch joined party
पूर्व सरपंच सहित 35 ग्रामीण जोगी कांग्रेस में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोगी कांग्रेस में अपनी आस्था जताते हुए एक भाजपा समर्थित पूर्व सरपंच सहित 35 ग्रामीणों ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे का दामन थाम लिया और पार्टी में शामिल हो गए। नवप्रवेशियों का जोगी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। एक ओर जहां विभिन्न मुद्दों को लेकर राजनीतिक पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप का दौरा जारी है, तो वहीं दूसरी ओर लोगों का राजनीतिक पार्टियों में प्रवेश करने का सिलसिला भी बदस्तुर जारी है। सोमवार को बीजापुर में जनता कांग्रेस छत्तीगसढ़ जे द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बीजापुर, भोपालपटनम, उसूर और भैरमगढ़ ब्लाक के 35 ग्रामीणों ने जोगी कांग्रेस पर भरोसा जताते हुए जेसीसीजे में शामिल हो गए। 
विज्ञापन


इनमें एक भाजपा समर्थित पूर्व सरपंच भी शामिल हैं। पूर्व सरपंच मालती कश्यप, अंजली कश्यप, सुनीता लेकामी, रीता बांडी, आशीष भोगाम, कमला वासम, धर्मवीर लेकम, सुकमान कुंजाम, अजय दुर्गम, केजी सुनील, सतीश जुमड़े, अशोक पुल्लुरी, चिडाला मोंडी, मनीराम नाग, लक्ष्मण ओयाम, दीपक तेलम, संजय हेमला, अशोक कुड़ियाम, सूरज पोदी, लालू कश्यप, महेश यालाम, सुनीता लेखामी, दिनेश आलम, दिलीप चिट्टाला, शैलेश चिडाम, भाग्यवती पुल्लुरी, कृष्णा चिल्लेरी, सानू हेमला और लालू मरकाम ने जोगी कांग्रेस का दामन थामा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जोगी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय झाड़ी, वरिष्ठ नेता सकनी चन्द्राया ने पार्टी का गमछा और फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जमुना सकनी, सुनीता तिवारी, गुलशन भण्डारी, सुनील झाड़ी, महेश धुर्वा, दिलीप सेंड्रा, सरपंच गुड्डू कोरसा, शेखर अंगनपल्ली, ऋतिक दुर्गम, राजेन्द्र स्वामी, प्रीतम जंगम, शैलेश झाड़ी, सतीश जुमड़े मौजद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed