फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   JCCJ targets BJP for workers leaving the party in bijapur

JCCJ ने साधा BJP पर निशाना: कहा- 14 नहीं एक कार्यकर्ता ने छोड़ी पार्टी, ओम माथुर को झूठ परोस रहे नेता

Wed, 31 May 2023 04:03 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 31 May 2023 04:03 PM IST
सार

जेसीसीजे जिलाध्यक्ष झाड़ी ने कहा कि, भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी होने के बावजूद हमेशा झूठ ही परोसती है। भाजपा और उसके नेताओं को समझना होगा की झूठ ज्यादा नहीं चलने वाला सच हमेशा सामने आ जाता है। सच्चाई यह है की भाजपा ने जनता कांग्रेस (जे) के जिन 14 कार्यकर्ताओं को पार्टी में प्रवेश करवाने का दावा कर रही है वह पूरी तरह झूठ और निराधार है। 

विज्ञापन
JCCJ targets BJP for workers leaving the party in bijapur
विजय झाड़ी, जेसीसीजे जिलाध्यक्ष, बीजापुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 14 कार्यकर्ताओं के जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCCJ) छोड़ने पर पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा है। जिलाध्यक्ष विजय झाड़ी ने बुधवार को कहा कि, जेसीसीजे का सिर्फ एक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुआ है, 14 का सदस्यता लेने का दावा झूठा है। कहा कि, भाजपा के नेता प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को दिखाने के लिए झूठ परोस रहे हैं। ऐसे में कही के भी लोगों को लाकर भाजपा की सदस्यता दिला रहे हैं और उन्हें जेसीसीजे का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


विजय झाड़ी ने कहा कि, ओम माथुर के बीजापुर दौरा पूरी तरह से विफल रहा। उनके दौरे पर बीजापुर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी नदारद रहे। कहा की भाजपा और उनके नेता बीजापुर में पूरी तरह लाचार और बेबस हैं। जनता कांग्रेस (जे) की बढ़ती लोक प्रियता से डरे भाजपाई उसकी छवि खराब करने की नापाक कोशिश कर रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है की केवल एक निष्क्रिय कार्यकर्ता केजी सुधारक जिन्हें पार्टी ने हटा दिया था। उसने ही  भाजपा में प्रवेश किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed