{"_id":"64534724a2b4438ad7010c53","slug":"jawans-recovered-and-deactivated-direction-ied-recovered-in-footpath-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: नक्सलियों के मंसूबे हुए नाकाम, पगडंडी से डायरेक्शन आईईडी बरामद; बाद में किया निष्क्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: नक्सलियों के मंसूबे हुए नाकाम, पगडंडी से डायरेक्शन आईईडी बरामद; बाद में किया निष्क्रिय
Thu, 04 May 2023 11:18 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 04 May 2023 11:18 AM IST
सार
बीते दिनों दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले के बाद बीजापुर में जवानों पर फिर से हमला करने की योजना थी। लेकिन समय रहते हादसा टल गया।
विज्ञापन
डायरेक्शन आईईडी बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार को नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से सड़क के किनारे पगडंडी में डायरेक्शनल आईईडी लगाए थे। लेकिन जवानों ने डि-माइनिंग के दौरान बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया। जवानों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
दरअसल, नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए बासागुड़ा थाना क्षेत्र के तिम्मापुर और मुरदण्डा कैंप के बीच सड़क किनारे पगडंडी में 3 किलो का डायरेक्शनल आईईडी लगाया था। इस आईईडी की चपेट में आने से जवानों को काफी नुकसान पहुंच सकता था। लेकिन जवानों ने अपने सूझबूझ से फिर एक बार नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे के करीब नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी को जवानों ने बरामद कर बम निरोधक दस्ते ने उसे वहीं निष्क्रिय कर दिया। जानकारी के लिए बता दें कि 4 दिन पहले भी नक्सलियों द्वारा गंगालूर रोड पर रेड्डी चौक के करीब 3 किलो का आईईडी प्लांट किया गया था। जिसे जवानों ने डि-माइनिंग कार्रवाई के दौरान बरामद कर उसे सुरक्षित निष्क्रिय कर दिया था।
विज्ञापन