फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   janata Congress trying to tarnish the image of Chhattisgarh JCCJ leader serious allegation on BJP

Bijapur: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की छवि खराब करने की कोशिश, जेसीसीजे नेता का भाजपा पर गंभीर आरोप

Sat, 05 Aug 2023 10:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 05 Aug 2023 10:08 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के जिला सचिव गुलशन भण्डारी ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा और उनके नेता बीजापुर में पूरी तरह लाचार और बेबस हैं। ये जेसीसीजे के कार्यकर्ता नहीं हैं।

विज्ञापन
janata Congress trying to tarnish the image of Chhattisgarh JCCJ leader serious allegation on BJP
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के जिला सचिव गुलशन भण्डारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे के 6 कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने के दावे के बीच शुक्रवार को छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के जिला सचिव गुलशन भण्डारी ने प्रेस रिलीज जारी की। जहां उन्होंने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा और उनके नेता बीजापुर में पूरी तरह लाचार और बेबस हैं,।इसीलिए भाजपा और उनके नेता किसी को भी लाकर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के कार्यकर्ता बताते हुए उनका भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश करवा रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि भाजपा जनता कांग्रेस जे की बढ़ती लोक प्रियता से डरी हुई है। जिसके कारण भाजपाई जेसीसीजे की छवि खराब करने की नापाक कोशिश करते हुए अपने प्रदेश के आला नेताओं को खुश करने का प्रयास कर रहें है। जबकि सच्चाई यह है कि जो 6 लोग भाजपा में शामिल हुए हैं। वो जनता कांग्रेस जे के सदस्य नहीं थे। भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी होने के बावजूद हमेशा झूठ ही परोसती है। 
विज्ञापन


भाजपा और उसके नेताओं को समझना होगा की झूठ ज्यादा नही चलने वाला सच हमेशा सामने आ ही जाता है। सच्चाई यह है कि भाजपा ने जनता कांग्रेस जे के जिन 6 कार्यकर्ताओं को पार्टी में प्रवेश करवाने का दावा कर रही है। वह पूरी तरह झूठ और निराधार है। यह सब भाजपा के बीजापुर जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार अपनी साख बचाने के लिए कर रहे हैं। गुलशन भण्डारी ने अपने  जारी बयान में आगे कहा कि भाजपा का जनाधार लगातार गिर रहा है। जिसके बौखलाकर भाजपा ऐसे कार्य कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed