फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Jai Budhadev group Bijapur given an excellent performance and secured first place Bastar Pandum

CG News: बीजापुर की जय बूढ़ादेव समूह ने बस्तर पंडुम में लहराया परचम, शाह के हाथों विजेताओं को मिला पुरस्कार

Sat, 05 Apr 2025 09:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 05 Apr 2025 09:14 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को बस्तर पंडुम के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां बीजापुर जिले के जय बूढ़ादेव समूह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
Jai Budhadev group Bijapur given an excellent performance and secured first place Bastar Pandum
बीजापुर की जय बूढ़ादेव समूह को मिला सम्मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम में बीजापुर जिले के जय बूढ़ादेव समूह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। समूह ने जनजातीय पेय पदार्थों और विशिष्ट व्यंजनों की प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जिसके फलस्वरूप उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हाथों विजेता का पुरस्कार मिला। इस उपलब्धि ने पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।

विज्ञापन


दंतेवाड़ा में आयोजित चार दिवसीय 2 अप्रैल से 5 अप्रैल तक इस संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम में बस्तर संभाग के सभी सात जिलों- दंतेवाड़ा, बीजापुर, कांकेर, बस्तर, सुकमा, नारायणपुर और कोंडागांव के विभिन्न समूहों ने अपनी पारंपरिक कला और संस्कृति का प्रदर्शन किया। इस दौरान जनजातीय पेय पदार्थों और व्यंजनों की एक आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई थी, जिसमें प्रत्येक जिले के प्रतिभागियों ने अपनी विशिष्टता प्रस्तुत की।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में शामिल विभिन्न जिलों के विशेषज्ञों ने पेय पदार्थों और व्यंजनों के स्वाद, उनकी प्रस्तुति और उन्हें बनाने की पारंपरिक विधियों के गहन मूल्यांकन के बाद विजेताओं का चयन किया। इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में बीजापुर के जय बूढ़ादेव समूह ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से जिले में हर्ष का माहौल है और जय बूढ़ादेव समूह की इस सफलता को जनजातीय संस्कृति और पारंपरिक ज्ञान का सम्मान माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed