Bijapur: छात्र की मौत के बाद छात्रावास अधीक्षक निलंबित, काम में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने की कार्रवाई
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बीजापुर निर्धारित किया गया हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर में शनिवार को तालाब में डूबने से हुई छात्र की मौत के बाद कलेक्टर ने शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने के चलते छात्रावास अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में अधीक्षक का मुख्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बीजापुर निर्धारित किया गया हैं।
बता दें कि बीजापुर विकासखण्ड के तोयनार प्रीमेट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास के 11वीं क्लास के छात्र राजेश टिंगे उम्र 16 की शनिवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई। उक्त संस्था में छात्रावास अधीक्षक के पद पर भूपेश गंगवाल पदस्थ हैं, को कलेक्टर बीजापुर ने शासकीय कार्यो में लापरवाही बरतने के चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया हैं। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बीजापुर निर्धारित किया गया हैं।