फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Head master took six months salary in absent

Bijapur: मंडल संयोजक से हटे और भूल गये स्कूल का रास्ता, हेड मास्टर ने गैरहाजिर रहकर ले ली छह महीने की तनख्वाह

Mon, 29 Jul 2024 10:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 29 Jul 2024 10:12 PM IST
सार

मामले का खुलासा तब हुआ जब उसूर ब्लॉक के अधीक्षकों ने वर्तमान प्रभारी मंडल संयोजक को हटाने के लिए मोर्चा खोल दिया। इस विवाद में वर्तमान और पूर्व मंडल संयोजक के दो गुट बन गये जो एक दूसरे की करतूत उजागर करने लगे।

विज्ञापन
Head master took six months salary in absent
हेड मास्टर पंदमपल्ली रामकृष्णा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कूली शिक्षा को दुरुस्त करने में लगे जिला प्रशासन के प्रयासों पर शिक्षक कैसे पलीता लगा रहे हैं, इसकी बानगी उसूर ब्लॉक में देखने को मिलती है। ताजा मामला यहां के पुसबाक प्राथमिक शाला के हेड मास्टर का है जो बीते 6 महीने से स्कूल नहीं गया और बाकायदा गैर हाजिरी के बाद पूरी तनख्वाह डकार ली।

विज्ञापन

मामले मे संबंधित बीईओ और संकुल समन्वयक के बयान विरोधाभाषी होने से उसूर ब्लॉक की शिक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। जानकारी के मुताबिक प्राथमिक, शाला पुसबाका के हेड मास्टर पंदमपल्ली रामकृष्णा 6 महीने पहले आदिवासी विकास विभाग में प्रभारी मंडल संयोजक उसूर के पद पर काबिज थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्ता बदलने के साथ मंडल संयोजक की कुर्सी भी बदल गई। अब कुर्सी बदलने के आदेश के बाद वापस मूल संस्था में जाना पूर्व मंडल संयोजक ने जरूरी नहीं समझा और 18 जनवरी 24 के बाद स्कूल की चौखट पर कदम नहीं रखा। मामले की पड़ताल करने पर जानकारी मिली कि जनवरी 2024 में जिम्मेदारी से मुक्त होने के बाद पंदम्पल्ली रामकृष्णा ब्लॉक मुख्यालय में अधिकारियो के साथ घूमते रहे और बिना स्कूल में हाजिरी दिये तनख्वाह लेते रहे ।

मामले का खुलासा तब हुआ जब उसूर ब्लॉक के अधीक्षकों ने वर्तमान प्रभारी मंडल संयोजक को हटाने के लिए मोर्चा खोल दिया। इस विवाद में वर्तमान और पूर्व मंडल संयोजक के दो गुट बन गये जो एक दूसरे की करतूत उजागर करने लगे। दोनों के ही राजनैतिक पक्ष से जुड़े होने से मामला पेचीदा बन गया है। वर्तमान मंडल संयोजक राम प्रसाद सारके पर अधीक्षकों ने पैसे की उगाही का आरोप लगा पद से हटाने की मांग सहायक आयुक्त और जिला पंचायत सदस्य से की है। इस बात की जांच होने से पहले नया खुलासा सामने आ गया, जिसमें बगैर हाजिरी के तनख्वाह लेने के गंभीर आरोप पूर्व मंडल संयोजक रामकृष्णा पर लगे हैँ।

बीईओ और सीएसी के बयान जुदा
मामले पर बीईओ संतोष गुप्ता ने कहा कि संबंधित ड्यूटी कर रहा है, जिसे पर डाटा में उपस्थिति के आधार पर वेतन भुगतान किया जाता है। वहीं दूसरी ओर संकुल समन्वयक रामबाबू बिराबोइना ने कहा कि राम कृष्णा मंडल संयोजक से जिम्मेदारी से मुक्त होने के बाद न तो स्कूल में कार्यभार ग्रहण किया और न ही आज तक उपस्थित हुए। संकुल समन्वयक ने कहा कि मेरे द्वारा पर डाटा में उपस्थिति की कोई जानकरी नहीं दी है। वहीं इस मामले में जब जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद से बात की गई तो उनका कहना था कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया से कुछ पता जरूर चला है। वे कल जाकर मामले की पड़ताल करेंगे। उन्होंने दोषी पाए जाने पर कार्रवाई किये जाने की बात भी कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed