फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Grand closing ceremony of block level Bastar Olympics Usur guests rewarded winners of development block in Bij

Bijapur: ब्लॉक स्तरीय बस्तर ओलंपिक उसूर का भव्य समापन, विकासखंड के विजेताओं को अतिथियों ने किया पुरस्कृत

Fri, 15 Nov 2024 03:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 15 Nov 2024 03:17 PM IST
सार

बीजापुर में बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन विकासखंड स्तर पर किया गया। जिसमें विकासखंड उसूर में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 14 नवम्बर तक आवापल्ली में आयोजित किया गया।

विज्ञापन
Grand closing ceremony of block level Bastar Olympics Usur guests rewarded winners of development block in Bij
विजेताओं को अतिथियों ने किया पुरस्कृत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन विकासखंड स्तर पर किया गया। जिसमें विकासखंड उसूर में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 14 नवम्बर तक आवापल्ली में आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ के खेल गतिविधियों को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने हेतु बस्तर ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं। 

विज्ञापन


आयोजन के समापन समारोह के मौके पर कलेक्टर संबित मिश्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, संचालनालय खेल विभाग रायपुर से मनोज धृतलहरे खेल अधिकारी समेत कई लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य जानकी कोरसा ने  हारी हुई टीम को अगली बार विजेता बनने के लिए और अच्छे से मेहनत करने की बात कहते हुए उन्हें अच्छे खेल प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस खेल आयोजन में सम्मिलित ग्राम पंचायत उसूर, बासागुड़ा, आवापल्ली, सापेड़, गगनपल्ली, कोंडापल्ली, चिपुरभट्टी, मारुडबाका, नरसापुर, धरमारम, लिंगागिरी, नम्बी एवं ग़लगम के दूरस्थ अंचल से खिलाड़ी शामिल हुए। उन्होंने इस खेल प्रतियोगिता की तारीफ करते हुए इसे बेहतर आयोजन बताया।    
विज्ञापन

 

प्रतियोगिता के परिणाम व्यक्तिगत खेल जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान दीपिका तेलम एकलव्य दुगईगुड़ा, दूसरा स्थान नंदिनी बुरका इलमीडी ने प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान सरिता पुनेम कोरसागुड़ा, दूसरा स्थान अपराजिता आवापल्ली ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान सरिता पुनेम कोरसागुडा, द्वितीय  स्थान सोनू पुजारी तिम्मापुर ने प्राप्त किया। बालक जूनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान समीर कलमू, द्वितीय स्थान गोविंद कोरसा, 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान गोविंद कोरसा, द्वितीय  स्थान राजेश अवलम ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान सोनू कड़ती आवापल्ली ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान अरुण अंगनपल्ली गुटिपाल ने प्राप्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान आवापल्ली एवं द्वितीय स्थान उसूर ने प्राप्त किया। सीनियर महिला वर्ग में प्रथम स्थान तिम्मापुर एवं द्वितीय स्थान इलमीडी ने प्राप्त किया। सीनियर पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान आवापल्ली एवं द्वितीय  बासागुड़ा ने प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान बालक हाई स्कूल उसूर एवं द्वितीय आवापल्ली ने प्राप्त किया।

 
खो.खो प्रतियोगिता जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्वामी आत्मानंद इलमिड़ी एवं द्वितीय  स्थान आत्मानंद मुरकीनार ने प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में प्रथम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उसूर एवं द्वितीय स्वामी आत्मानंद इलमिडी ने प्राप्त किया। सीनियर पुरुष वर्ग में प्रथम आवापल्ली एवं द्वितीय   मरुड़बाका ने प्राप्त किया। सीनियर महिला वर्ग में प्रथम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उसूर एवं द्वितीय चेरामंगी ने प्राप्त किया।

रस्साकसी प्रतियोगिता सीनियर महिला वर्ग में प्रथम आवापल्ली एवं द्वितीय  मुरदंडा ने प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम कस्तूरबा आवापल्ली एवं द्वितीय सेजेस आवापल्ली ने प्राप्त किया। सीनियर पुरुष वर्ग में प्रथम सेजेस उसूर एवं द्वितीय आवापल्ली ने प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में प्रथम पोटाकेबिन उसूर एवं द्वितीय सेजेस उसूर ने प्राप्त किया।

बॉलीबॉल प्रतियोगिता जूनियर बालक वर्ग में प्रथम तिम्मापुर एवं द्वितीय  आवापल्ली ने प्राप्त किया। सीनियर पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पुतकेल ने प्राप्त किया एवं द्वितीय  स्थान मुंजाल कांकेर ने प्राप्त किया। सीनियर महिला वर्ग में प्रथम स्थान इलमिड़ी  एवं द्वितीय  स्थान चेरामंगी ने प्राप्त किया। 

    
फुटबॉल प्रतियोगिता जूनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान चेरामँगी एवं द्वितीय  स्थान कोरसागुड़ा ने प्राप्त किया। सीनियर पुरुष वर्ग में प्रथम आवापल्ली एवं द्वितीय  इलमीडी ने प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान आवापल्ली एवं द्वितीय  आवापल्ली बी ने प्राप्त किया। 

सीनियर वर्ग 100 मीटर में प्रथम स्थान राकेश तारम, द्वितीय  रमेश कुमार मुरका आमापल्ली ने प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान रमेश कुमार आवापल्ली, द्वितीय स्थान अनिल सोडी ने प्राप्त किया।

400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान महेश ध्रुवा आवापल्ली, द्वितीय  स्थान रमेश कुमार आवापल्ली ने प्राप्त किया। तीरंदाजी प्रतियोगिता जूनियर बालक वर्ग में प्रथम कृष्णा ध्रुवा तिम्मापुर ने प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम कविता पुजारी ने प्राप्त किया। सीनियर पुरुष वर्ग में प्रथम राकेश कुंजाम एवं सीनियर महिला वर्ग में प्रथम नीरजा गड़पा ने प्राप्त किया। 



बैडमिंटन प्रतियोगिता जूनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान मुन्ना पुनेम एवं जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम प्रमिला हपका ने प्राप्त किया। सीनियर पुरुष वर्ग में प्रथम अभिषेक चिंगारम एवं सीनियर महिला वर्ग में प्रथम हेमलता ककेम ने प्राप्त किया। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया। विजेता खिलाड़ी 23 से 24 नवंबर को मिनी स्टेडियम बीजापुर में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed