फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Four Naxalites including LOS commander with a reward of Rs 5 lakh arrested in Bijapur

Bijapur: पांच लाख की इनामी एलओएस कमाण्डर सहित चार नक्सली गिरफ्तार, कब्जे से विस्फोटक, बैनर पोस्टर बरामद

Sat, 15 Jun 2024 06:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 15 Jun 2024 06:32 PM IST
सार

बीजापुर जिले के मिरतुर और भैरमगढ़ थाना की अलग-अलग कार्रवाई में सुरक्षाबल के जवानों ने एक पांच लाख की इनामी एलओएस कमाण्डर सहित चार नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

विज्ञापन
Four Naxalites including LOS commander with a reward of Rs 5 lakh arrested in Bijapur
पांच लाख की इनामी एलओएस कमाण्डर सहित चार नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले के मिरतुर और भैरमगढ़ थाना की अलग-अलग कार्रवाई में सुरक्षाबल के जवानों ने एक पांच लाख की इनामी एलओएस कमाण्डर सहित चार नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उनके कब्जे से विस्फोटक, बैनर पोस्टर बरामद किया गया है।

विज्ञापन

 

पुलिस ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी बीजापुर व भैरमगढ़ थाना की अलग-अलग कार्रवाई में 3 नक्सलियों को विस्फोटक के साथ पकड़ा गया। सुराखाड़ा पारा केशकुतुल पहाड़ी जंगल से विस्फोटक के साथ 2 नक्सलियों को पकड़ा गया। बोमड़ा कवासी पिता बदरू उम्र 32 निवासी नयापारा केशकुतुल व सुक्को कुंजाम पिता मंगू उम्र 30 वर्ष निवासी सुराखाड़ा केशकुतुल पकड़े गए। 

विज्ञापन

 

इनके कब्जे से टिफिन बम, जिलेटिन स्टीक, नक्सली पर्चे, इलेक्ट्रिक फ्यूज वायर बरामद किया गया। वही बिरियभूमि के जंगल में अवैध विस्फोटक के साथ 5 लाख की ईनामी महिला नक्सली मिरतुर एलओएस कमाण्डर कुमारी गल्लो वेक्को पिता नड़गु उम्र 26 वर्ष निवासी आदवाड़ा थाना जांगला को पकड़ा गया। उक्त नक्सली वर्ष 2016 से संगठन में सक्रिय हैं। इधर मिरतुर थाना व छसबल कैम्प चेरली का संयुक्त बल फुलादी व जप्पेमरका की ओर निकली थी। अभियान के दौरान जप्पेमरका के बीच जंगल से झाड़ियों में लुकते छिपते एक संदिग्ध महिला को पकड़ा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके कब्जे से टिफिनबम, डेटोनेटर, पेंसिल सेल, इलेक्ट्रिक वायर बरामद किया गया। पूछताछ करने पर महिला द्वारा अपना नाम समीला उईका पिता स्व. फागु उईका उम्र 25 निवासी कमकानार थाना गंगालुर। पदनाम मिरतुर एलओएस पार्टी सदस्य, वर्ष 2013 नक्सली संगठन में सक्रिय होना बताई। पकड़े गये नक्सली के विरुद्ध भैरमगढ़ व मिरतुर थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed