{"_id":"670532138e11bbce6603c8ff","slug":"four-naxalites-including-jantana-sarkar-president-arrested-anti-government-pamphlets-recovered-in-bijapur-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: जनताना सरकार अध्यक्ष सहित चार नक्सली गिरफ्तार, शासन विरोधी पर्चा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: जनताना सरकार अध्यक्ष सहित चार नक्सली गिरफ्तार, शासन विरोधी पर्चा बरामद
Tue, 08 Oct 2024 07:47 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 08 Oct 2024 07:47 PM IST
सार
बीजापुर में सुरक्षाबल के जवानों ने भैरमगढ़ क्षेत्र के चिहका के जंगल से जनताना सरकार अध्यक्ष सहित चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया हैं। इनके कब्जे से शासन विरोधी पाम्पलेट पर्चा व धारदार छुरी बरामद की गई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में नक्सली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर में सुरक्षाबल के जवानों ने भैरमगढ़ क्षेत्र के चिहका के जंगल से जनताना सरकार अध्यक्ष सहित चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया हैं। इनके कब्जे से शासन विरोधी पाम्पलेट पर्चा व धारदार छुरी बरामद की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भैरमगढ़ से डीआरजी व जिलाबल की संयुक्त पार्टी बंडलापाल, इचामीपारा, भटवाड़ा व चिहका की ओर निकली हुई थी। अभियान के दौरान पुलिस पार्टी द्वारा चिहका के जंगल रास्ते से 4 संदिग्ध को पकड़ा गया। इनमें जनताना सरकार अध्यक्ष संतु हेमला पिता आयतु हेमला उम्र 32 निवासी फुलादी, भूमकाल जन मिलिशिया सदस्य मीतु हेमला पिता बुधराम हेमला उम्र 29 निवासी फुलादी, भूमकाल जन मिलिशिया सदस्य सन्नू तेलम पिता आयतु तेलम उम्र 30 निवासी फुलादी व संघम सदस्य कमलू हेमला उर्फ कुम्मा पिता लक्खु हेमला उम्र 40 निवासी फुलादी थाना मिरतुर शामिल हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए नक्सलियों के पास रखे थैले की जांच के दौरान प्रतिबन्धित माओवादी संगठन के शासन विरोधी पाम्पलेट, पर्चा, बैनर व धारदार छुरी बरामद किया गया। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता व छग विशेष जन सुरक्षा अधिनियम की धाराओं में वैधानिक कार्यवाही कर न्ययालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया हैं।
विज्ञापन