{"_id":"64737525849288aeb009f636","slug":"flood-light-volleyball-tournament-in-naxalite-sensitive-area-of-bijapur-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सल प्रभावित इलाके में वॉलीबाल: फ्लड लाइट टूर्नामेंट का फाइनल देखने पहुंचे विधायक; गंगालूर बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सल प्रभावित इलाके में वॉलीबाल: फ्लड लाइट टूर्नामेंट का फाइनल देखने पहुंचे विधायक; गंगालूर बना चैंपियन
Sun, 28 May 2023 09:07 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 28 May 2023 09:07 PM IST
सार
गंगालूर में एक सप्ताह से चले आ रहे विधायक कप रात्रिकालीन वॉलीवॉल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में जिले की कुल 18 टीमों ने भाग लिया था। फाइनल मुक़ाबला मेजबान गंगालूर और भद्राकाली टीम के बीच हुआ।
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों के साथ विधायक विक्रम मंडावी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल संवेदनशील क्षेत्र गंगालूर में शनिवार को पहली बार रात्रि कालीन वॉलीबाल स्पर्धा हुई। इसका फाइनल मैच देखने के लिए विधायक विक्रम मंडावी भी गंगालूर पहुंचे। उन्होंने यहां भद्रकाली और गंगालूर के मध्य खेले गए फाइनल मैच का आनंद लिया। मैच में गंगालूर ने भद्रकाली को शिकस्त दी। इसके बाद विधायक ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत कर उनकी हौसला अफजाई की।
विज्ञापन
गंगालूर में एक सप्ताह से चले आ रहे विधायक कप रात्रिकालीन वॉलीवॉल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में जिले की कुल 18 टीमों ने भाग लिया था। फाइनल मुक़ाबला मेजबान गंगालूर और भद्राकाली टीम के बीच हुआ। मेज़बान गंगालूर टीम ने भद्राकाली को हरा कर विधायक कप पर कब्जा जमा लिया। विधायक विक्रम मंडावी ने गंगालूर की टीम को 50,001 और उपविजेता टीम भद्राकाली को 25,001 नगद दिया गया।
विज्ञापन
विधायक विक्रम मंडावी ने सभी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस दौरान विधायक मंडावी ने कहा कि बीजापुर ज़िला एक प्रतिभा संपन्न जिला है। इस जिले के युवा विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल कर जिले के साथ प्रदेश और राष्ट्र का मान बढ़ाया है। अब गंगालूर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में भी फ़्लड लाइट की रोशनी में रात्रि क़ालीन खेल प्रतियोगिताएं हो रही हैं।
विज्ञापन