फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   First phase of voting will be held tomorrow in Bijapur district panchayat area adequate security arrangements

Bijapur: बीजापुर जनपद पंचायत क्षेत्र में कल होगा पहले चरण का मतदान, मतदान के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था

Sun, 16 Feb 2025 08:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 16 Feb 2025 08:16 PM IST
सार

बीजापुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तहत पहले चरण का मतदान कल बीजापुर जनपद पंचायत क्षेत्र में होगा। 

विज्ञापन
First phase of voting will be held tomorrow in Bijapur district panchayat area adequate security arrangements
पंचायत चुनाव के लिए मतदान कल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तहत पहले चरण का मतदान कल बीजापुर जनपद पंचायत क्षेत्र में होगा। मतदान के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में पर्याप्त तैयारियां सुनिश्चित कर ली गई है। सामान्य प्रेक्षक  नीलम टोप्पो की उपस्थिति में मतदान दलों को सामग्री वितरण कर मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया जा चुका है। कलेक्टर  संबित मिश्रा ने बताया कि चुनाव को लेकर मतदाताओं में पिछली बार की अपेक्षा इस बार ज्यादा रुझान देखने को मिल रहा है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पूरी तैयारियां की जा चुकी है। कलेक्टर ने मतदान कर्मियों को सफलतापूर्वक मतदान सम्पन्न कराने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिए।

विज्ञापन


वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने मतदान कर्मियों एवं सुरक्षा बलों को पूरी तरह से अनुशासित रहकर आपसी समन्वय के साथ अनुशासित होकर कार्य करने की समझाइश दी गई।सुरक्षा संबंधी मामलों पर किसी भी प्रकार के कोताही अथवा लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए। बीजापुर जनपद क्षेत्र के लिए 73 मतदान दलों की नियुक्ति की गई जिसमें धनोरा एवं नैमेड़ के 5 मतदान  केन्द्रों  को महिला मतदाता  कर्मियों   द्वारा पिंक बूथ के माध्यम से मतदान सम्पन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य के 3 पदों के विरूद्ध 10 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह जनपद सदस्य के 11 पदों के विरूद्ध 31 अभ्यर्थी मैदान में सरपंच पद हेतु 25 पदों के विरूद्ध 79 अभ्यर्थी मैदान में हैं। वहीं 9 पदों पर निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। 02 पद रिक्त है। इसी तरह बीजापुर जनपद पंचायत क्षेत्र के लिए 485 वार्ड पंच में 392 निर्विरोध 29 पद रिक्त हैं एवं 64 पदों पर चुनाव होगा जिसके लिए 137 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान प्रातः 6ः45 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक सम्पन्न होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed