फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Encounter in Balam Nendra forest two women and one man Naxalite killed in Bijapur

Bijapur: बलम नेंड्रा के जंगल में मुठभेड़, दो महिला और एक पुरुष नक्सली ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

Sat, 20 Jan 2024 01:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 20 Jan 2024 01:03 PM IST
सार

बीजापुर के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के बलम नेंड्रा के जंगल में पुलिस व नक्सलियों के बीच सुबह हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो महिला समेत एक पुरुष नक्सली को मार गिराया हैं। वहीं जवानों ने घटनास्थल से हथियार, विस्फोटक व अन्य सामान बरामद किये हैं।

विज्ञापन
Encounter in Balam Nendra forest two women and one man Naxalite killed in Bijapur
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

बीजापुर के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के बलम नेंड्रा के जंगल में पुलिस व नक्सलियों के बीच सुबह हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो महिला समेत एक पुरुष नक्सली को मार गिराया हैं। वहीं जवानों ने घटनास्थल से हथियार, विस्फोटक व अन्य सामान बरामद किये हैं।

विज्ञापन

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि बासागुड़ा थाना क्षेत्र के बलम नेंड्रा के जंगल में मद्देड़ एरिया कमेटी डीव्हीसीएम विनोद कर्मा, आवापल्ली एलओएस राजू पुनेम, एसीएम विश्वनाथ, गुड्डू तेलम व अन्य 20 से 25 सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर शुक्रवार को डीआरजी बीजापुर व कोबरा 210 की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। 

विज्ञापन

 

 

अभियान के दौरान शनिवार की सुबह 7.30 बजे के करीब बेलम गुट्टा के पहाड़ी में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो महिला नक्सली और एक पुरूष नक्सली को मार गिराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घटना स्थल से नक्सली शव सहित हथियार विस्फोटक प्रतिबंधित नक्सली संगठन की प्रचार प्रसार की सामग्री, नक्सली वर्दी, पिट्ठू, दवाइयां व रोजमर्रा के सामान बरामद किये हैं। क्षेत्र में जवानों का सर्च अभियान जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed