Bijapur: जिला अस्पताल के कैम्पस में कर्मचारी को लगी गोली, बड़ा हादसा टला, दूसरी बार हुई इस तरह की घटना
बीजापुर जिला अस्पताल कैंपस के अंदर बाहर से गोली आने की यह दूसरी घटना है, इसी साल जनवरी माह में बीजापुर जिला अस्पताल के उमंग भवन में बाहर से आकर गोली लगने से भवन का बाहरी कांच टूटा गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर में जिला अस्पताल में चौकाने वाली घटना उस सामने आई है जब जिला अस्पताल के कर्मचारी के पेट मे कैंपस के बाहर से आकर गोली लगी। हालांकि इस घटना में कर्मचारी को मामूली सी खरोच आई है। लेकिन एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
जिला अस्पताल के कर्मचारी लोकेश ठाकुर अस्पताल परिसर में स्थित अपने आवास में घर के बाहर बैठकर कार्य कर रहे थे। उसी दरमियान उनके पेट में चोट जैसा लगा बाद में देखने पर उनके पास एक गोली गिरी हुई थी। जो उनके पेट पर खरोच करते हुए वहीं पर गिर गई। इसके बाद लोकेश ठाकुर का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।
गोली कहां से आकर लगी, कहां से चली इसकी कोई जानकारी नही मिली हैं। अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मी द्वारा गोली को अपने कब्जे में लेकर थाने में जमा करवा दिया गया है। बीजापुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्णा ने बताया कि अभी मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
बीजापुर जिला अस्पताल कैंपस के अंदर बाहर से गोली आने की यह दूसरी घटना है, इसी साल जनवरी माह में बीजापुर जिला अस्पताल के उमंग भवन में बाहर से आकर गोली लगने से भवन का बाहरी कांच टूटा गया था।