Bijapur: जिले में दिखा नक्सलियों का खौफ, दुकान बाजार सब बंद, बसों के पहिए जाम, पसरा रहा सन्नाटा
नक्सलियों के बंद के आह्वान के बाद बस संचालको में भी इसका दहशत साफ तौर पर देखने को मिला राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर भी जगदलपुर से बीजापुर के लिए एक भी बस नहीं चली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर में शनिवार को नक्सलियों के बंद का असर जिले में देखने को मिला। बतादें की नक्सलियों के पश्चिम डिवीजन कमेटी के सचिव मोहन ने मंगलवार को एक प्रेसनोट जारी किया था।इस प्रेसनोट में नक्सली लीडर ने 30 मार्च को बीजापुर बंद रखने की बात लिखी थी और इस प्रेसनोट के माध्यम से दुकानदारों और बस संचालको को चेतावनी भी दी थी की दुकान खोलने या बसों के संचालन पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी।
सप्ताह में शनिवार के दिन जिला मुख्यालय में अधिकतर दुकाने बंद रहती है। लेकिन नक्सल धमकी का असर होने की वजह से जिला मुख्यालय और अन्य तहसीलो में भी बंद का पूर्ण असर देखने को मिला। वहीं दुकानदारों में भी नक्सल बंद का खौफ सीधे तौर पर देखने को मिला।
बसों का आवागमन रहा ठप
वहीं नक्सलियों के बंद के आह्वान के बाद बस संचालको में भी इसका दहशत साफ तौर पर देखने को मिला राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर भी जगदलपुर से बीजापुर के लिए एक भी बस नहीं चली। वहीं भोपालपतनम, उसूर, भैरमगढ़ तहसीलो में और अंदरूनी इलाकों में भी बसों का संचालन पूरी तरीके से ठप रहा।
अलर्ट मोड पर दिखी पुलिस
नक्सल बंद के आह्वान के बाद जगह जगह पर पुलिस के जवान अलर्ट मोड पर दिखाई दिए । किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए जवान भी पूरी तरीके से मुस्तैद दिखे।