{"_id":"650e79b71704c50e0807ddd9","slug":"drg-soldier-injured-in-ied-blast-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजापुर: आईईडी ब्लास्ट में घायल हुआ डीआरजी जवान, उपचार के लिए भेजा रायपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजापुर: आईईडी ब्लास्ट में घायल हुआ डीआरजी जवान, उपचार के लिए भेजा रायपुर
Sat, 23 Sep 2023 11:08 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:08 AM IST
सार
बीजापुर जिले के जांगला थाना क्षेत्र के दुरधा के जंगल मे शुक्रवार को आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आने से डीआरजी जवान घायल हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर जिले के जांगला थाना क्षेत्र के दुरधा के जंगल मे शुक्रवार को आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आने से डीआरजी जवान घायल हो गया। घटना के बाद तत्काल साथियों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती कराया। जवान की हालत को देखते हुए उसे मेकाज जगदलपुर रेफर किया गया। जहां जवान की हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को डीआरजी जवानों की टीम बीजापुर की टीम जांगला व नैमेड थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव कैका, दुरधा व मोसला की तरफ नक्सल विरोधी अभियान पर निकली हुई थी। सर्चिंग से वापसी के दौरान दोपहर एक बजे के करीब दुरधा के जंगल में आईईडी ब्लास्ट होने से आरक्षक सन्नू हेमला 45 वर्ष इसकी चपेट में आकर घायल हो गया। घायल जवान सन्नू हेमला को बेहतर इलाज के लिए बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से जवान की हालत को देखते हुए उसे मेकाज रेफर कर दिया गया। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे जगदलपुर लाया गया, जहां से जवान को बेहतर उपचार के लिए एसआईसीयू में भर्ती किया गया। शनिवार की सुबह 8.49 बजे उसे मेकाज से एंबुलेंस के माध्यम से उसे एयर पोर्ट ले जाया गया।
विज्ञापन