फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   DRG jawan injured in IED blast

Bijapur: आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी का एक जवान घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

Wed, 21 Jun 2023 10:10 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 21 Jun 2023 10:10 AM IST
सार

बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह आईईडी ब्लास्ट होने से डीआरजी का एक जवान घायल हो गया हैं। घायल जवान को जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया है।

विज्ञापन
DRG jawan injured in IED blast
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

विस्तार

बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र में जवानों की संयुक्त पार्टी के साथ नक्सलियों की मुठभेड हुई हैं। मुठभेड़ में पुलिस ने दो से तीन नक्सलियों के मारे जाने या घायल होने का दावा किया है। जवानों ने नक्सली कैम्प व स्मारक ध्वस्त कर वहां से बड़ी संख्या में समान बरामद किए है। वहीं, दंतेवाड़ा से आई पार्टी वापस लौट रही थी। तभी नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई आईईडी ब्लास्ट होने से डीआरजी का एक जवान घायल हो गया हैं। घायल जवान को जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया है। यहां प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजने की तैयारी चल रही है। 

विज्ञापन


बीजापुर पुलिस से मिली जानकारी के मुगबिक सोमवार को कोबरा, एसटीएफ, डीआरजी दंतेवाड़ा व डीआरजी बीजापुर की संयुक्त पार्टी गंगालूर थाना क्षेत्र के पीडिया की तरफ नक्सली विरोधी अभियान पर निकली हुई थी। अभियान के दौरान मंगलवार को गंगालूर के पीडिया क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई।  घटना स्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दो से तीन नक्सलियों के मारे जाने या घायल होने का दावा किया है।
विज्ञापन


मुठभेड़ के बाद जवानों ने नक्सलियों के डेरा से भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्री, विस्फोटक, टेलरिंग टीम का सामान व दवाइयां बरामद की हैं। वही जवानों ने नक्सली स्मारक व डेरा को भी ध्वस्त कर दिया हैं।  दंतेवाड़ा से आई डीआरजी जवानों की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान से वापस लौट रही थी। इसी बीच बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के पुसनार व गंगालूर के बीच कुरूस में नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई आईईडी ब्लास्ट हो गई। इसकी जद में आने से डीआरजी जवान अजय मंडावी मामूली रूप से घायल हो गया है। बताया गया है कि जवान को पैर में और अंदुरुनी चोटें आई हैं। घायल जवान को गंगालूर से एम्बुलेंस में बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है। यहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। फिलहाल जवान की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed