Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Despite the strike 98 quintals of paddy were procured on the first day 350 sacks of illegal paddy were seized

बीजापुर: हड़ताल के बावजूद पहले दिन 98 कुंतल धान की खरीदी, भैरमगढ़ में दो ठिकानों पर 350 बोरी अवैध धान जब्त

Sun, 16 Nov 2025 05:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 16 Nov 2025 05:25 PM IST
सार

बीजापुर में खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के लिए जिले में धान खरीदी का शुभारंभ हुआ, जहां पहले ही दिन 6 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से कुल 98 क्विंटल धान की खरीदी दर्ज की गई। जिले में कुल 30 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं।

विज्ञापन
Despite the strike 98 quintals of paddy were procured on the first day 350 sacks of illegal paddy were seized
98 कुंतल धान की खरीदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के लिए जिले में धान खरीदी का शुभारंभ हुआ, जहां पहले ही दिन 6 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से कुल 98 क्विंटल धान की खरीदी दर्ज की गई। जिले में कुल 30 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं और 24 सहकारी समितियाँ इस प्रक्रिया में शामिल हैं।

विज्ञापन


सहकारी समितियों के कर्मचारी और ऑपरेटर हड़ताल पर होने के बावजूद, जिला प्रशासन ने धान खरीदी प्रक्रिया को बाधित नहीं होने दिया। प्रशासन ने खाद्य विभाग, राजस्व विभाग, सहकारी संस्थाओं तथा अन्य विभागों के कर्मचारियों को उपार्जन केंद्रों में खरीदी प्रभारी के रूप में नियुक्त कर खरीदी कार्य को सुचारू रूप से संचालित किया।सभी उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त बारदाना उपलब्ध कराया गया है, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन ने आवश्यक संसाधन, स्टाफ और व्यवस्था सुनिश्चित की है, ताकि खरीदी प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो और किसान आसानी से अपना धान बेच सकें। प्रशासन ने बताया है कि किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और खरीदी केंद्रों की निगरानी निरंतर जारी रहेगी, ताकि व्यवस्था पूरी तरह सुचारू बनी रहे।

विज्ञापन
Trending Videos

भैरमगढ़ में दो ठिकानों पर 350 बोरी अवैध धान जब्त

Despite the strike 98 quintals of paddy were procured on the first day 350 sacks of illegal paddy were seized
350 बोरी अवैध धान जप्त - फोटो : अमर उजाला

बीजापुर में जिला प्रशासन अवैध धान के भंडारण और परिवहन पर विशेष सतर्कता बरत रहा है। बीजापुर जिला महाराष्ट्र और तेलंगाना की सीमाओं से घिरा होने के कारण, अन्य राज्यों से अवैध धान के प्रवेश की संभावना को देखते हुए सभी अंतरराज्यीय चेक पोस्टों पर 24 घंटे निगरानी हेतु कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

इसी सघन जांच अभियान के तहत भैरमगढ़ के एक कॉम्प्लेक्स में निवासी राशि रमन पटेल एवं राजा मिश्रा के कब्जे से करीब 350 बोरी अवैध धान जप्त किया गया है। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार भैरमगढ़, फूड इंस्पेक्टर और मंडी निरीक्षक मौके पर मौजूद रहे। धान की जांच कर उसे प्रशासन ने अपने कब्जे में लिया और नियमानुसार कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर खरीदी के इस महत्वपूर्ण काल में अवैध धान के लेनदेन पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे केवल वैध और स्वयं का उत्पादित धान ही बेचें, तथा किसी भी अवैध गतिविधि से दूर रहें, ताकि खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed