फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Cow smuggling in chhattisgarh; truck full of cattle was caught, three cows died in bijapur

ग्रामीणों ने पकड़ी गो तस्करी: ट्रक में 60 मवेशियों को ठूंसकर भरा गया था, तीन गायों की मौत, दो की हालत गंभीर

Sun, 11 Jun 2023 06:23 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 11 Jun 2023 06:23 PM IST
सार

ग्रामीणों ने ट्रक में देखा तो उसमें मवेशियों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद मवेशियों को तिमेड़ गौठान में लाकर रखा गया हैं। वहां उनके चारा पानी का इंतेजाम किया गया हैं। बताया जा रहा है कि इन मवेशियों को हैदराबाद ले जाया जा रहा था। 

विज्ञापन
Cow smuggling in chhattisgarh; truck full of cattle was caught, three cows died in bijapur
ग्रामीणों ने पकड़ा मवेशियों से भरा ट्रक। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शनिवार को ग्रामीणों ने गोवंश से भरा हुआ एक ट्रक पकड़ लिया। ट्रक में 60 मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। इसके चलते तीन गायों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। हालांकि मौका पाकर चालक भाग निकला। ग्रामीणों ने मवेशियों और ट्रक को पुलिस को सौंप दिया है। इसके बाद मवेशियों को गौठान में रखवाया गया है। वहीं चालक के खिलाफ तस्करी का मामला दर्ज हुआ है। दूसरी ओर गोवंश तस्करी को लेकर भाजपा ने विधायक और प्रशासन पर संरक्षण देने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भोपालपटनम क्षेत्र के तिमेड़ गांव में ग्रामीणों ने शनिवार को  अंतरराज्यीय गौ तस्करी का भंडाफोड़ किया। ग्रामीणों ने तेलंगाना स्टेट नंबर वाली ट्रक को जैसे ही रोका। ड्राइवर और खलासी ट्रक छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों ने ट्रक में देखा तो उसमें मवेशियों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद मवेशियों को तिमेड़ गौठान में लाकर रखा गया हैं। वहां उनके चारा पानी का इंतेजाम किया गया हैं। बताया जा रहा है कि इन मवेशियों को हैदराबाद ले जाया जा रहा था। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर भाजपा इसके बाद हमलावर है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने स्थानीय विधायक के संरक्षण में प्रशासन की मिलीभगत से तस्करी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विधायक के  भोपालपटनम में होने के बावजूद कार्यवाही न करवाकर पार्टियों में मस्त रहे। कहा कि कहीं न कहीं प्रशासन की मिलीभगत है। फ्लॉप गौठानो में गौ सेवा देख रेख की बात सरकार करती है, लेकिन कल पकड़े गए तस्करों पर कार्यवाही क्यों नहीं हुई? जबकि भूखे प्यासे रहकर तीन गायों की मौत हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed