Bijapur: कर्नाटक में मिली जीत से गदगद कांग्रेसियों में जश्न, पटाखे फोड़कर जताई खुशी
कर्नाटक में कांग्रेस को मिली जीत से उत्साहित कांग्रेसियों ने आवापल्ली में जमकर फटाके फोड़े और एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में कांग्रेस को मिली जीत से उत्साहित कांग्रेसियों ने आवापल्ली में जमकर फटाके फोड़े और एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। बीजापुर के ब्लॉक मुख्यालय आवापल्ली में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम की अगुवाई में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत का जश्न कार्यकर्ताओं ने फटाके फोड़कर व मिठाई खिलाकर मनाया गया।
इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम ने कर्नाटक की जनता व पार्टी नेतृत्व को बधाई देते कहा कि कर्नाटक की जनता ने भाजपा को सबक सिखाया हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी व भाजपा केवल देश को जाति धर्म के नाम पर लड़ाने का काम कर रहे हैं। कमलेश कारम ने आगे कहा कि देश मे नफरत फैलाने वाले लोगों को कर्नाटक की जनता ने मुहतोड़ जवाब दिया हैं।