{"_id":"674c9268c706a520520a57c8","slug":"congress-worker-blocked-national-highway-in-tarlaguda-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: तारलागुडा में कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर किया चक्काजाम, कई गाड़ियां फंसी, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: तारलागुडा में कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर किया चक्काजाम, कई गाड़ियां फंसी, जानें पूरा मामला
Sun, 01 Dec 2024 10:15 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 01 Dec 2024 10:15 PM IST
सार
कांग्रेसियों का कहना है कि जब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी यहां आकर उनसे बात कर उन्हें आश्वासन नहीं देता तब तक जाम नहीं खोलेंगे। चक्काजाम से दोनों तरफ की कई गाड़ियां जहां-फंसी गईं। वहीं मरीज भी परेशान हो रहे।
विज्ञापन
सड़क पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपालपटनम ब्लॉक तारलागुडा क्षेत्र में हो रहे अवैध रेत परिवहन के विरोध में कांग्रेस अब सड़क पर उतर आई है। बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर तारलागुडा में चक्काजाम कर दिया। कांग्रेसियों के चक्काजाम से दोनों तरफ की कई गाड़ियां जहां-फंसी गईं। वहीं मरीज भी परेशान हो रहे। डेढ़ घंटे से कांग्रेसियों ने मुख्य मार्ग को जाम करके रखा।
विज्ञापन
कांग्रेसियों का कहना है कि जब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी यहां आकर उनसे बात कर उन्हें आश्वासन नहीं देता तब तक जाम नहीं खोलेंगे। उल्लेखनीय है कि आज ही कांग्रेस का सात सदस्यीय जांच दल तारलागुडा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन की हकीकत जानने गया था। कांग्रेस जांच दल ने पंचायतवार प्रतिनिधियों से वार्ता कर भंडारण व उत्खनन स्थल का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
इसके बाद टीम ने तारलागुडा में ही पत्रवार्ता लेकर अवैध रेत परिवहन को लेकर भाजपा नेताओं पर साठगांठ का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। इसके बाद ही शाम को कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर अवैध रेत परिवहन पर लगाम लगाने की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। पिछले दो घंटे से कांग्रेसी सड़क पर ही बैठे हुए हैं।
विज्ञापन