फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Congress said BJP government first cheated OBC now it is going to cheat general category in Bijapur

Bijapur: कांग्रेस बोली- भाजपा सरकार ने पहले ओबीसी को धोखा दिया, अब सामान्य वर्ग को ठगने जा रही

Mon, 20 Jan 2025 02:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 20 Jan 2025 02:17 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला मुख्यालय बीजापुर में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए जगदलपुर के पूर्व महापौर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जतिन जायसवाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ओबीसी के आरक्षण को बहाल करे।

विज्ञापन
Congress said BJP government first cheated OBC now it is going to cheat general category in Bijapur
कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला मुख्यालय बीजापुर में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए जगदलपुर के पूर्व महापौर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जतिन जायसवाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ओबीसी के आरक्षण को बहाल करे। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों में भाजपा सरकार के द्वारा कराये गये वर्तमान आरक्षण प्रक्रिया के चलते प्रदेश में ओबीसी वर्ग का नुकसान हुआ है। इसलिए भाजपा सरकार आरक्षण को रद्द कर फिर से आरक्षण कराये और ओबीसी वर्ग के आरक्षण को बहाल करे, इसके लिये अध्यादेश लाना पड़े तो लाया जाये। विधानसभा की विशेष सत्र बुलाना पड़े, तो बुलाया जाये, लेकिन ओबीसी वर्ग के आरक्षण को बहाल किया जाये। 

विज्ञापन


प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष का एक भी सीट ओबीसी के लिये आरक्षित नहीं है। नगरीय निकाय क्षेत्रों में भी ओबीसी वर्ग के आरक्षण में कटौती हो गयी है। कांग्रेस सरकार के समय 2019-20 में प्रदेश में जब जिलों की संख्या 27 थी तब अनुसूचित जनजाति के लिये 13, अनुसूचित जाति के लिये 3 ओबीसी के लिये 7 तथा सामान्य वर्ग के लिये 4 जिला पंचायत सीटें आरक्षित थी, भाजपा सरकार ने षड़यंत्रपूर्वक इसमें कटौती किया। अब जिलों की संख्या 33 हो गयी लेकिन ओबीसी का आरक्षण 7 से घटकर शून्य हो गया। प्रदेश के सभी जिला पंचायत एवं जनपदों में जहां पहले 25 प्रतिशत सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिये आरक्षित हुआ करती थी, अब अनुसूचित क्षेत्रों में ओबीसी आरक्षण लगभग खत्म हो गया है। भाजपा की साय सरकार के द्वारा आरक्षण प्रक्रिया के नियमों में किए गए दुर्भावनापूर्वक संशोधन के बाद अनुसूचित जिले, शहर और ब्लॉकों में जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य और पंचों का जो भी पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था, अन्य वर्ग के लिये आरक्षित हो गया है।
विज्ञापन


जतिन जायसवाल ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने “पहले ओबीसी को धोखा दिया, अब सामान्य वर्ग को ठगने जा रही”। जब पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध हो रहा है तब कह रहे कि अनारक्षित वर्ग की आधा सीटों में पिछड़ा वर्ग को लड़ायेंगे। पहले तो पिछड़ों के संवैधानिक अधिकार में डाका डाला, अब जले पर नमक छिड़क रहे। जतिन जायसवाल ने प्रेस वार्ता में आगे कहा कि अनारक्षित सीटों में तो सामान्य, एससी, एसटी, ओबीसी कोई भी लड़ सकता है और जहां पर जैसी परिस्थिति होती है लोग लड़ते भी है, इसमें भाजपा क्या अहसान कर रही? जतिन जायसवाल ने कहा कि ओबीसी वर्ग को भाजपा का अहसान नहीं बाबा साहब के संविधान के द्वारा दिया गया आरक्षण का अधिकार चाहिये। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed