{"_id":"644fc9f25c54aad76f0e551c","slug":"congress-mla-vikram-mandavi-inaugurated-30-bed-chc-at-naimed-in-bijapur-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैमेड में 30 बेड की CHC का शुभारंभ: बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने किया उद्घाटन; मजदूरों संग खाया बोरे-बासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैमेड में 30 बेड की CHC का शुभारंभ: बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने किया उद्घाटन; मजदूरों संग खाया बोरे-बासी
Mon, 01 May 2023 07:47 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 01 May 2023 07:47 PM IST
सार
विधायक विक्रम मंडावी ने मज़दूरों संग अपने गृह ग्राम भैरमगढ़ में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन बोरे बासी खाकर त्यौहार मनाया। उन्होंने कहा कि, बोरे-बासी खाना न केवल अपनी परंपराओं का सम्मान करना भर है। यह छत्तीसगढ़ की आम मेहनतकश जनता के साथ साझेदारी और सभी के पोषण से जुड़ी बात भी है।
विज्ञापन
विधायक विक्रम मंडावी ने किया सीएचसी का उद्घाटन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सोमवार को विधायक और आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी ने 30 बेड के अस्पताल का उद्घाटन किया। नैमेड में शुरू हुए इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के खुलने से आसपास के दर्जनों गांव के लोगों को इसका फायदा मिलेगा। स्थानीय ग्रामीणों की ओर से लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। यह सीएचसी जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर नेशनल हाईवे-63 के पास खोला गया है। वहीं मई दिवस के दिन उन्होंने मजदूरों के साथ बोरे-बासी भी खाया।
विज्ञापन
विधायक विक्रम मंडावी ने सीएचसी के उद्घाटन अवसर पर कहा कि, इसके खुलने से क्षेत्रवासियों के लिए देर रात स्वस्थ संबंधी इमरजेंसी होने पर जिला अस्पताल पर निर्भर नहीं रहना होगा। फिलहाल यह अस्पताल पुराने एकलव्य भवन में संचालित किया जाएगा। उन्होंने जल्द ही अस्पताल के लिए नए भवन के निर्माण का भरोसा दिलाया है। नैमेड मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने से ग्रामीण में भी खुशी है। उनका कहना है कि अब बीमारी के बाद उन्हें समय पर उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन
मेहनतकश जनता से साझेदारी और परंपराओं का सम्मान है बोरे-बासी
विधायक विक्रम मंडावी ने मज़दूरों संग अपने गृह ग्राम भैरमगढ़ में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन बोरे बासी खाकर त्यौहार मनाया। उन्होंने कहा कि, बोरे-बासी खाना न केवल अपनी परंपराओं का सम्मान करना भर है। यह छत्तीसगढ़ की आम मेहनतकश जनता के साथ साझेदारी और सभी के पोषण से जुड़ी बात भी है। छत्तीसगढ़ में पारम्परिक रूप से मेहनतकशों के दैनिक भोजन का हिस्सा बोरे-बासी रहा है। इसमें सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडा रखने के साथ पाचन शक्ति बढ़ाता है।
विज्ञापन