फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Congress expressed anger over attack on Damakheda Ashram in Balodabazar

Bijapur: बलौदाबाजार के दामाखेड़ा आश्रम में हुए हमले पर कांग्रेस ने जताया रोष, भाजपा सरकार के लिए कही ये बात

Sun, 03 Nov 2024 06:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 03 Nov 2024 06:47 PM IST
सार

बलौदाबाजार जिले के दामाखेड़ा स्थित कबीर पंथ के गुरु प्रकाश मुनि साहेब के आश्रम में शुक्रवार रात हुए हमले की निंदा करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर ने इसे विष्णुदेव साय की भाजपा सरकार के विफलता का एक और उदाहरण बताया।
 

विज्ञापन
Congress expressed anger over attack on Damakheda Ashram in Balodabazar
कांग्रेस ने जताया रोष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलौदाबाजार जिले के दामाखेड़ा स्थित कबीर पंथ के गुरु प्रकाश मुनि साहेब के आश्रम में शुक्रवार रात हुए हमले की निंदा करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर ने इसे विष्णुदेव साय की भाजपा सरकार के विफलता का एक और उदाहरण बताया।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बीजापुर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित हुए धरना को संबोधित करते जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा कि डबल इंजन और रामराज्य के नाम के छलावे में बनी भाजपा सरकार में सतनाम और सत्यनाम के आदर्शों से जुड़ी इस पवित्र भूमि पर इस तरह की हिंसक घटना प्रदेश के लिए शर्मनाक है।
विज्ञापन


इस दौरान क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। हर दूसरे-तीसरे दिन कोई न कोई बड़ी घटना हो रही है। उन्होंने गृह मंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज के एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम,नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लुर,पार्षद प्रवीण डोंगरे,पार्षद श्रीमती कविता यादव,पार्षद ललिता झाड़ी,पार्षद लक्ष्मण कड़ती, मनोज अवलम,वेणुगोपाल राव,महिला कांग्रेस शेख रजिया बेगम,शहर अध्यक्ष संतोस गुप्ता,गिरधारी लाल राठी,श्रीमती संजना चौहान,श्यामू गुप्ता,सदाशिव राणा,रतन कश्यप,हीरा लाल मण्डावी,बलराम कोरसा,लालू देवांगन,राजा गुप्ता,इदरीश खान,जगदीश सेन,नवनीत नायडू,कुशल जुमार व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed