फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Congress came out in support of Panchayat secretaries MLA said Modi guarantee was not fulfilled even in 100 da

Bijapur: पंचायत सचिवों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, विधायक बोले- सौ दिन में भी पूरी नहीं हुई मोदी की गारंटी

Fri, 11 Apr 2025 05:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 11 Apr 2025 05:34 PM IST
सार

बीजापुर में पिछले एक पखवाड़े से ज्यादा समय से अपनी मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिव संघ के समर्थन में अब कांग्रेस भी उतर आई है।

विज्ञापन
Congress came out in support of Panchayat secretaries MLA said Modi guarantee was not fulfilled even in 100 da
पंचायत सचिवों के समर्थन में कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में पिछले एक पखवाड़े से ज्यादा समय से अपनी मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिव संघ के समर्थन में अब कांग्रेस भी उतर आई है। बीजापुर विधायक ने पंचायत सचिव संघ की मांगों को जायज बताते हुए कहा कि भाजपा ने मोदी की गारंटी के वादे सौ दिनों में भी पूरे नहीं किये।

विज्ञापन


शुक्रवार को बीजापुर विधायक एवं कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिवों के बीच पहुंचे और हड़ताली पंचायत सचिवों को उनके मांगों को जायज बताते हुए भाजपा सरकार से पंचायत सचिवों की मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है। इस संबंध में हड़ताली पंचायत सचिवों की मांगों का समर्थन करते हुए उन्होंने हड़ताली पंचायत सचिवों को अपना समर्थन पत्र सौंपा है तथा मांगों को जल्द पूरा करने की मांग करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र भी लिखा है। विधायक ने भैरमगढ़ के हड़ताली पंचायत सचिवों के बीच पहुंचकर भाजपा सरकार के 2023 के चुनावी वादे को याद दिलाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने 2023 के विधान सभा चुनावों में अपने चुनावी घोषणा पत्र “मोदी की गारंटी” में सौ दिनों में वादों को पूरा करते हुए पंचायत सचिवों की मांगों को पूरा करने का वादा किया था लेकिन भाजपा सरकार को बने हुए डेढ़ साल बीतने को है लेकिन भाजपा सरकार ने आज तक न तो सचिवों की मांग के अनुरूप नियमितीकरण करने का काम किया है और न ही भाजपा सरकार में पंचायत सचिवों की कोई सुनवाई हो रही है। 
विज्ञापन


विधायक  ने आगे कहा कि भाजपा ने ‘मोदी की गारंटी’ के वादे सौ दिनों में पूरे नहीं कर पंचायत सचिवों को ठगने का काम किया है। आज प्रदेश की डबल इंजन की भाजपा सरकार अपने ही चुनावी वादे “मोदी की गारंटी” से भाग रही है। पंचायत सचिवों ने विधायक  को एक मांग पत्र भी सौंपा है और सरकार से मांगों को जल्द पूरा करवाने की मांग की है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के महामंत्री सुखदेव नाग सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed