फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Collector Sambit Mishra inspected district hospital in Bijapur

Bijapur New: जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर कलेक्टर सख्त, एक सप्ताह में सुधार के निर्देश

Fri, 02 Jan 2026 06:45 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: राहुल तिवारी Updated Fri, 02 Jan 2026 06:45 PM IST
सार

बीजापुर में व्यापारी संघ की मांग पर कलेक्टर संबित मिश्रा ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए साफ सफाई, सुविधाएं, दवाइयों और स्टाफ की जांच की गई। कलेक्टर ने एक सप्ताह में कमियां दूर करने के निर्देश दिए, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

विज्ञापन
Collector Sambit Mishra inspected district hospital in Bijapur
जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर कलेक्टर सख्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में व्यापारी संघ की मांग पर जिला कलेक्टर संबित मिश्रा ने जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लापरवाही पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, मरीजों की सुविधाएं, दवाइयों की उपलब्धता, स्टाफ की उपस्थिति सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जांच की गई। कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर सभी कमियों को दूर कर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर बीजापुर एसडीएम  जागेश्वर कौशल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. बीआर पुजारी और सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर सहित अस्पताल के स्टाफ और बीजापुर व्यापारी संघ के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। व्यापारी संघ ने अस्पताल में व्याप्त समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी, जिस पर कलेक्टर ने गंभीरता से संज्ञान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जिला अस्पताल आम जनता से जुड़ा संवेदनशील संस्थान है और व्यवस्थाओं में लगातार सुधार किया जाएगा जिससे जन साधारण को सुगमतापूर्वक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed