{"_id":"65d5e90b37f8b10c29061870","slug":"chief-executive-officer-suspended-two-gram-panchayat-secretaries-in-bijapur-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: दो सचिवों पर गिरी निलंबन की गाज, मनरेगा के कार्यों में लापरवाही के चलते हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: दो सचिवों पर गिरी निलंबन की गाज, मनरेगा के कार्यों में लापरवाही के चलते हुई कार्रवाई
Wed, 21 Feb 2024 05:44 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 21 Feb 2024 05:44 PM IST
सार
बीजापुर में दो सचिवों पर निलंबन की गाज गिरी है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मनरेगा के कार्यों में लापरवाही का आरोप लगाते हुए दो ग्राम पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
suspended demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार ने ग्राम पंचायत केशकुतुल के सचिव महादेव वट्टी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि सचिव ने महात्मा गांधी नरेगा योजना के स्वीकृत निर्माण कार्य में लापरवाही एवं प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत आवास को प्रारंभ नहीं की।
विज्ञापन
वहीं, ग्राम पंचायत फुल्लोड़ के सचिव जोगेंद्र हेमला पर मनरेगा के कार्यों में प्रतिदिन नियोजित श्रमिक कम होने के साथ आधार बेस्ड पेमेंट सिस्टम में वृद्धि, अपूर्ण कार्यों को कराने में अपेक्षित कार्य नहीं कराने के कारण निलंबन की कार्रवाई की गई है। दोनो सचिव उच्च अधिकारियों के निर्देशों की लगातार अवहेलना एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरत रहे थे।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपील नियम 1998 के प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। वही ग्राम पंचायत बेंगलूर के 89 दिवस हेतु कार्यरत रोजगार सहायक अर्जुन कश्यप की ग्राम पंचायत में मनरेगा के कार्य में प्रतिदिन नियोजित श्रमिक कम होने एवं आधार बेस्ड पेमेंट सिस्टम में अपेक्षित प्रगति नहीं होने के चलते सेवा सम्माप्त करने हेतु नियोक्ता सरपंच , सचिव को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन