{"_id":"64930a5a523e9d834405b574","slug":"chhattisgarh-naxalites-killed-bjp-leader-kaka-arjun-in-bijapur-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या: एसटी मोर्चा के जिलामंत्री काका अर्जुन को अगवा कर मार डाला; कहा- विरोधी था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या: एसटी मोर्चा के जिलामंत्री काका अर्जुन को अगवा कर मार डाला; कहा- विरोधी था
Wed, 21 Jun 2023 08:04 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 21 Jun 2023 08:04 PM IST
सार
नक्सलियों ने भाजपा नेता के शव के ऊपर पत्थर से दबाकर एक पर्चा भी रखा था। इसमें नक्सलियों की मद्देड एरिया कमेटी ने ली हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए भाजपा नेताओं को पार्टी के लिए काम न करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने बुधवार को एक भाजपा एसटी मोर्चा के जिला मंत्री काका अर्जुन की हत्या कर दी। उनका शव गांव के बाहर ही फेंककर भाग गए। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता को नक्सली अगवा कर ले गए थे। इसके बाद धारदार हथियार से वार कर उन्हें मार डाला। नक्सलियों ने शव पर एक पर्चा भी छोड़ा है। इसमें नक्सलियों की मद्देड एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। दो दिन मे इस इलाके में नक्सलियों द्वारा यह दूसरी हत्या है। इससे पहले मंगलवार को भी एक ग्रामीण को मार दिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें...Bijapur: बेटे के बाद अब नक्सलियों ने की पिता की हत्या, पुलिस का मुखबिर बताकर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
भाजपा के लिए काम नहीं करने की चेतावनी
जानकारी के मुताबिक, इलमिडी निवासी काका अर्जुन गांव के पूर्व सरपंच और भाजपा एसटी मोर्चा के जिला मंत्री थे। बताया जा रहा है कि सादे कपड़े में पहुंचे नक्सली भाजपा नेता काक अर्जुन को अगवा कर ले गए थे। इसके बाद बुधवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच लंकापारा में उनकी हत्या कर दी। नक्सलियों ने भाजपा नेता के शव के ऊपर पत्थर से दबाकर एक पर्चा भी रखा था। इसमें नक्सलियों की मद्देड एरिया कमेटी ने ली हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए भाजपा नेताओं को पार्टी के लिए काम न करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
इस इलाके में दो दिन में दूसरी हत्या
इलमिडी थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने दो दिन में यह दूसरी हत्या की है। इससे एक दिन पहले मंगलवार को नक्सलियों ने आइपेंटा निवासी धुर्वा धमैया (45) की हत्या कर दी थी। नक्सली उसे रविवार को अगवा कर ले गए थे। आइपेंटा के जंगल पहाड़ में ग्रामीण धमैया का शव पड़ा मिला। शव के पास ही नक्सलियों ने पर्चा भी फेंका था। इसमें पपुलिस मुखबिर का आरोप लगाकर हत्या करने की बात लिखी गई थी। एएसपी चन्द्रकान्त गोवर्णा ने बताया कि वर्ष 2020 में धुर्वा धमैया के बेटे रमेश धुर्वा की भी नक्सलियों ने हत्या कर दी थी।
यह भी पढ़ें...Bijapur: आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी का एक जवान घायल, अस्पताल में कराया भर्ती
गंगालूर और पुसनार के बीच आईईडी ब्लास्ट
बीजापुर में नक्सलियों ने बुधवार को गंगालूर और पुसनार के बीच आईईडी ब्लास्ट भी किया है। ब्लास्ट में डीआरजी का एक जवान घायल हो गया है। कोबरा, एसटीएफ, डीआरजी दंतेवाड़ा व डीआरजी बीजापुर की संयुक्त पार्टी गंगालूर क्षेत्र के पीडिया की तरफ नक्सली विरोधी अभियान पर निकली हुई थी। यह जवान मुठभेड़ के बाद लौट रहे थे। तभी नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई आईईडी ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आने से दंतेवाड़ा से आई टीम का डीआरजी जवान अजय मंडावी घायल हो गया है।