{"_id":"6495ad6a371763a6fe05bf74","slug":"chhattisgarh-naxal-encounter-naxali-attack-crpf-jawans-from-bgl-in-bijapur-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षाबलों-नक्सलियों में मुठभेड़: घात लगाए माओवादियों ने BGL से किया हमला, एरिया डॉमिनेशन से लौट रहे थे जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षाबलों-नक्सलियों में मुठभेड़: घात लगाए माओवादियों ने BGL से किया हमला, एरिया डॉमिनेशन से लौट रहे थे जवान
Fri, 23 Jun 2023 08:04 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Fri, 23 Jun 2023 08:04 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक नक्सलियों की कंपनी नंबर 2 के सशस्त्र नक्सलियों ने हमला किया था। दो दिन पहले भी बीजापुर में नक्सलियों ने मुठभेड़ के बाद लौट रहे जवानों को निशाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शुक्रवार शाम नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। घात लगाए नक्सलियों ने बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) और स्वचलित हथियारों से हमला कर दिया। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। थोड़ी देर चली मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से भाग निकले। जवान एरिया डॉमिनेशन से लौट रहे थे। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें...नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या: एसटी मोर्चा के जिलामंत्री काका अर्जुन को अगवा कर मार डाला; कहा- विरोधी था
विज्ञापन
घात लगाए नक्सलियों ने किया हमला
जानकारी के मुताबिक, हिरोली कैंप से शुक्रवार को सीआरपीएफ 85वीं बटालियन और कोबरा बटालिसन के जवानों की संयुक्त पार्टी एरिया डॉमिनेशन पर डुमरीपालनार की तरफ निकली थी। शाम को जवान वहां से कैंप को लौट रहे थे। इसी बीच करीब 5 बजे जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने अत्याधुनिक हथियारों से जवानों पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से जवानों ने खुद को संभाला। वहीं सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
जवाबी कार्रवाई में जान बचाकर भागे
दोनों ओर से चली फायरिंग में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भाग निकले। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है। पुलिस के मुताबिक नक्सलियों की कंपनी नंबर 2 के सशस्त्र नक्सलियों ने हमला किया था। दो दिन पहले भी बीजापुर में नक्सलियों ने मुठभेड़ के बाद लौट रहे जवानों को निशाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट किया था। इसकी चपेट में आकर एक जवान घायल हुआ था।
गंगालूर और पुसनार के बीच आईईडी ब्लास्ट
नक्सलियों ने दो दिन पहले बुधवार को गंगालूर और पुसनार के बीच आईईडी ब्लास्ट किया था। ब्लास्ट में डीआरजी का एक जवान घायल हो गया है। कोबरा, एसटीएफ, डीआरजी दंतेवाड़ा व डीआरजी बीजापुर की संयुक्त पार्टी गंगालूर क्षेत्र के पीडिया की तरफ नक्सली विरोधी अभियान पर निकली हुई थी। यह जवान मुठभेड़ के बाद लौट रहे थे। तभी नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई आईईडी ब्लास्ट हो गया।