फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Chhattisgarh Naxal Encounter: Jawans demolished Naxalite camp after encounter in bijapur

Chhattisgarh Naxal Encounter: जवानों ने मुठभेड़ के बाद ध्वस्त किया कैंप, 4-5 नक्सलियों के मारे जाने का दावा

Tue, 04 Jul 2023 05:54 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 04 Jul 2023 05:54 PM IST
सार

बीजापुर में मंगलवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया। वहां से टिफिन बम सहित अन्य विस्फोटक सामान बरामद हुआ है। साथ ही मौके पर झाड़ियों और पत्ते पर खून के धब्बे व घसीटने के निशान मिले हैं। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Naxal Encounter: Jawans demolished Naxalite camp after encounter in bijapur
बीजापुर में मुठभेड़ के बाद नक्सली कैंप से बरामद सामान। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मंगलवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया। वहां से टिफिन बम सहित अन्य विस्फोटक सामान बरामद हुआ है। साथ ही मौके पर झाड़ियों और पत्ते पर खून के धब्बे व घसीटने के निशान मिले हैं। ऐसे में पुलिस की ओर से दावा किया जा रहा है कि मुठभेड़ में चार-पांच नक्सली मारे गए हैं या फिर घायल हुए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया। मुठभेड़ में डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बटालियन के जवान शामिल थे। मुठभेड़ कोतवाली क्षेत्र में हुई है। 

विज्ञापन


नक्सली कमांडर के होने की मिली थी सूचना
पुलिस को ईसूनार के जंगलों और पहाड़ों में माओवादी कंपनी नंबर 2 के कमांडर वेल्ला मोडियाम, डिवीजन मिलिट्री इंचार्ज राहुल तेलम, गंगालूर एसी सचिव दिनेश मोड़ियम, डीवीसीएम भास्कर और एसीएम वर्गीश सहित 40 से 50 सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस पर डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा 210 बटालियन की संयुक्त पार्टी को मौके पर रवाना किया गया। जवान मंगलवार तड़के करीब 5.30 बजे इसुनार के जंगल में पहुंचे थे कि घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। 
विज्ञापन


ऑटोमैटिक हथियारों से नक्सलियों ने किया हमला
बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जवानों पर स्वचलित हथियारों से हमला किया। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। थोड़ी देर चली मुठभेड़ के बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली कैंप छोड़कर भाग निकले। इसके बाद जवानों ने सर्चिंग ऑपरेशन चलाया और नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया। वहां से एक टिफिन बम, 20 मीटर कोडेक्स वायर, 15 मीटर फ्यूज वायर, चार डेटोनेटर, आठ जिलेटिन, 12 बैटरी, सोलर प्लेट, पिट्ठू बैग, दो मैगजीन पाउच, नक्सली साहित्य व रोजमर्रा के सामान बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed