फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Chhattisgarh: Former Sarpanch kidnapped in Bijapur,

Chhattisgarh : बीजापुर में पूर्व सरपंच का अपहरण, छुड़ाने के लिए बेटी ने सोशल मीडिया पर लगाई मार्मिक गुहार

Thu, 05 Dec 2024 12:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 05 Dec 2024 12:57 AM IST
सार

कई घंटे बीत जाने के बाद भी पूर्व सरपंच के घर वापस न आने के बाद अब परिजनों ने मीडिया व सोशल मीडिया के जरिये रिहाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Former Sarpanch kidnapped in Bijapur,
पूर्व सरपंच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते दिनों कुछ अज्ञात लोगों ने एक पूर्व सरपंच को अगवा कर लिया। कई घंटे बीत जाने के बाद भी पूर्व सरपंच के घर वापस न आने के बाद अब परिजनों ने मीडिया व सोशल मीडिया के जरिये रिहाई की गुहार लगाई है। पूर्व सरपंच की बेटी ने सोशल मीडिया से अपने पिता की सकुशल रिहाई की मार्मिक गुहार लगाई है।

विज्ञापन


मामला बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लाक के आदवाड़ा से बिरियाभूमि के बीच का है। बीते दिनों बिरियाभूमि के पूर्व सरपंच सुकलु फरसा अपनी पत्नी के साथ पारिवारिक काम से आश्रित गांव आदवाड़ा गये हुए थे। वहां से वापसी के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका और उनको अपने साथ ले जाने लगे। 
विज्ञापन


जब पूर्व सरपंच की पत्नी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने थोड़ी देर बाद वापस आने की बात कहते हुए उन्हें जाने को कहा और पूर्व सरपंच को अपने साथ ले गए। अब पूर्व सरपंच के कई घंटे बाद भी घर वापस घर न लौटने पर परिजनों ने मीडिया, सोशल मीडिया के जरिये उनकी सकुशल रिहाई की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सरपंच की नाबालिग बेटी यामिनी फरसा ने सोशल मीडिया के जरिये अपने पिता को निर्दोष बताते हुए उन्हें रिहा करने की मार्मिक गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed