फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Chhattisgarh Congress burnt effigy of ED in Bijapur

Bijapur: कांग्रेस ने फूंका ईडी का पुतला, विधायक विक्रम मंडावी बोले- छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दा विहीन

Thu, 11 May 2023 07:05 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 11 May 2023 07:05 PM IST
सार

विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि भाजपा को कांग्रेस और राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता हजम नही हो रही है। केंद्र की भाजपा यह सिद्ध कर रही है कि राहुल गांधी उनके लिए चुनोती बनकर खड़े हैं। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Congress burnt effigy of ED in Bijapur
कांग्रेस ने फूंका ईडी का पुतला। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गुरुवार को कांग्रेस ने ईडी का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। कहा कि, कांग्रेस जब अंग्रेजों से नहीं डरी, तो ईडी से क्या डरेगी। केंद्र को ईडी का उपयोग करना ही है तो अडानी के खिलाफ करना चाहिए था, पर क्यों नही कर रही है। भाजपा को लाभ पहुंचाने की मक़सद से ईडी विपक्षी पार्टी के नेताओ और कार्यकर्ताओं को डराने का काम कर रही है। बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दा विहीन है। सीधा मुकाबला नहीं कर सकती तो ईडी का सहारा ले रही है। 

विज्ञापन




पीसीस के निर्देश पर ज़िला मुख्यालय में लाइवलीहुड कॉलेज के सामने कांग्रेसियों ने भाजपा और ईडी का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि भाजपा को कांग्रेस और राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता हजम नही हो रही है। केंद्र की भाजपा यह सिद्ध कर रही है कि राहुल गांधी उनके लिए चुनोती बनकर खड़े हैं। राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से अब भाजपा के अंदर खलबली मची हुई है। केंद्र सरकार सरकारी तंत्रों का दुरुपयोग कर छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी नेताओं के घरों में जबरन ईडी की छापामारी करवा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed