फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   CG election 2023 Bijapur becomes high profile seat

CG election 2023: बीजापुर बनी हाईप्रोफाइल सीट, भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर, दोनों ने किया जीत का दावा

Mon, 23 Oct 2023 07:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 23 Oct 2023 07:08 PM IST
सार

चुनाव का वक्त जैसे-जैसे करीब आता जा रहा हैं। बीजापुर विधानसभा का चुनाव हाईप्रोफाइल होता जा रहा है। बीजापुर के चुनावी समर में कांग्रेस व भाजपा के दो दिग्गज नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

विज्ञापन
CG election 2023 Bijapur becomes high profile seat
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव का वक्त जैसे-जैसे करीब आता जा रहा हैं। बीजापुर विधानसभा का चुनाव हाईप्रोफाइल होता जा रहा है। बीजापुर के चुनावी समर में कांग्रेस व भाजपा के दो दिग्गज नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वोटरों को लुभाने कई तरह के पैतरे अपनाए जा रहे हैं। दोनों ही दलों की सक्रियता ने चुनाव को रोचक बना दिया है। बता दें कि कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भोपालपटनम क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे विक्रम मंडावी को आठ हजार से अधिक वोट से लीड मिली थी। जबकि बीजापुर विधानसभा में उनकी लीड का आंकड़ा एक्कीस हजार पांच सौ चौरासी रहा। 2018 के विधानसभा चुनाव में विक्रम मंडावी को 44011, महेश गागड़ा को 22427 वोट मिले थे। इसी तरह सकनी चन्द्रेया को 2696, हरीश पामभोई को 2004, संतोष पूनेम को 999, त्रिपल यालम को 942, जेम्स कुडियाम को 920 वोट मिले थे। 

विज्ञापन

 

CG election 2023 Bijapur becomes high profile seat
कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी - फोटो : अमर उजाला

इस बार फिर भाजपा से महेश गागड़ा और कांग्रेस से विक्रम मंडावी तीसरी बार विधानसभा चुनाव मैदान में है। 2013 में महेश गागड़ा ने विक्रम मंडावी को नौ हजार चार सौ सत्तासी वोट से हराया था। महेश गागड़ा को 29578, विक्रम मंडावी को 20091, अलवा मदनीय को 5942, नीना रावतीय को 2829, रंग राम नेताम को 2622, संतोष पुनेम को 2489 वोट मिले थे। पिछले दो विधानसभा में एक बार महेश गागड़ा और एक बार विक्रम मंडावी की जीत हुई है। इस दफा भी दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है। वर्तमान विधायक अपने पांच साल के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जा रहें है तो वहीं भाजपा वर्तमान सरकार की खामियां, भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर जनता के बीच पहुंच रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CG election 2023 Bijapur becomes high profile seat
भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा - फोटो : अमर उजाला

बात करें बीजापुर विधानसभा के भोपालपटनम की तो यहां चुनावी माहौल की ज्यादा सक्रियता दिखाई पड़ रही है। हाल ही में सड़क दुर्घटना में घायल होने के बावजूद विक्रम मंडावी चुनाव प्रचार में एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। उनका ज्यादा फोकस ग्रामीण इलाकों में है। मतदाताओं को लुभाने कोई कसर नही छोड़ रहे है। इसी तरह महेश गागड़ा भी चुनावी कमान खुद संभाले हुए हैं। उनका भी जनसंपर्क जोरों पर चल रहा हैं। टिकट फाइनल होने के बाद वे मैदान में बड़े ही जोश के साथ उतर गए है। उनके कार्यकर्ता बड़ी लगन के साथ मैदानी इलाकों में काम कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed