फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   CG Election 2023:8 candidates including BJP and Congress will contest elections in bijapur

CG Election 2023: बीजापुर सीट से भाजपा-कांग्रेस समेत आठ उम्मीदवार चुनावी मैदान में, दो ने लिया नाम वापस

Mon, 23 Oct 2023 10:30 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 23 Oct 2023 10:30 PM IST
सार

CG Election 2023: बीजापुर से इस बार दो उम्मीदवारों के नाम वापसी के बाद भाजपा और कांग्रेस सहित 8 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

विज्ञापन
CG Election 2023:8 candidates including BJP and Congress will contest elections in bijapur
Chhattisgarh Elections 2023 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

CG Election 2023: सोमवार को नाम वापसी के आखिरी दिन दो लोगों के नाम वापस लेने के बाद बीजापुर में अब भाजपा कांग्रेस सहित आठ उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरेंगे। 

विज्ञापन


बीजापुर विधानसभा निर्वाचन क्रमांक 89 से अब कुल उम्मीदवारों की संख्या आठ रहे गई है। सोमवार को नामांकन वापसी के दौरान लक्ष्मी नारायण गोटा और नरेंद्र बुरका के नाम वापस लेने के बाद अब बीजापुर विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले आठ उम्मीदवार चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे। 

विज्ञापन

चुनावी मैदान में ये उम्मीदवार 
बीजापुर विधानसभा से चुनाव लड़ने वालों में बहुजन समाज पार्टी से अजय कुड़ियम, भाजपा से महेश गागड़ा, जेसीसीजे से रामधर जुर्री, कांग्रेस से विक्रम मंडावी, हमर राज पार्टी से अशोक तलाण्डी, सीपीआई से लक्ष्मी नारायण पोरतेक, निर्दलीय अर्जुन गोटा और निर्दलीय ज्योति धुर्वा शामिल हैं। 

जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक, नाम वापसी के बाद सभी 8 उम्मीदवारों को निर्वाचन प्रतीक चिन्ह भी आवंटित कर दिया गया है। आगामी 7 नवंबर 2023 को मतदान और 3 दिसम्बर 2023 को मतगणना की जाएगी। 5 दिसंबर 2023 को मतगणना प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया जाएगा। 

11 उम्मीदवारों ने भरा था नामांकन
जानकारी के लिए बता दें कि बीजापुर विधानसभा 89 से कुल 11 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया गया था। जिसमें से एक उम्मीदवार नामांकन विधिमान्य पाया गया था। दो उम्मीदवारों के नाम वापसी के बाद अब कुल 8 उम्मीवार बचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed