Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   CBI takes major action 4 postal department employees arrested red handed while accepting bribes in Bijapur

बीजापुर: CBI की बड़ी कार्रवाई, डाक विभाग के 4 कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Thu, 25 Dec 2025 01:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 25 Dec 2025 01:03 PM IST
सार

बीजापुर नगर में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार रात ताज होटल में छापा मारा। इस दौरान डाक विभाग से जुड़े चार कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
CBI takes major action 4 postal department employees arrested red handed while accepting bribes in Bijapur
डेमो पिक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर नगर में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार रात ताज होटल में छापा मारा। इस दौरान डाक विभाग से जुड़े चार कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। CBI की टीम ने आरोपियों के पास से 40 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई बुधवार रात करीब 8.30 बजे की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पोस्ट ऑफिस सब डिवीजन इंस्पेक्टर (SDI) शास्त्री कुमार पैंकरा सहित मलोत शोभन, अंबेडकर सिंह और संतोष एंड्रिक शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी होटल में रिश्वत की रकम ले रहे थे, इसी दौरान CBI की टीम ने उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन


छापेमारी के बाद CBI की टीम चारों आरोपियों को अपने साथ लेकर पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई से डाक विभाग सहित पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और CBI द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed