फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Case of Harassment of an innocent Congressmen burn effigy of CM and Home Minister in Bijapur

Bijapur: मासूम से दुष्कर्म का मामला, कांग्रेसियों ने सीएम और गृहमंत्री का फूंका पुतला

Tue, 08 Apr 2025 03:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 08 Apr 2025 03:46 PM IST
सार

बीजापुर के विधायक और कांग्रेस नेताओं ने दुर्ग जिले में मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि इस घटना ने प्रदेश सरकार के कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। 

विज्ञापन
Case of Harassment of an innocent Congressmen burn effigy of CM and Home Minister in Bijapur
कांग्रेसियों ने फूंका पुतला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज जिला मुख्यालय बीजापुर में दुर्ग के मोहन नगर थानांतर्गत ओम नगर निवासी 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दुराचार व हत्या तथा प्रदेश में महिलाओं के साथ लगातार घट रही अपराध की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने व राज्य की लचर कानून-व्यवस्था सहित गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री का पुतला दहन किया है।

विज्ञापन


इस दौरान बीजापुर के विधायक और कांग्रेस नेताओं ने दुर्ग जिले में मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि “इस घटना ने प्रदेश सरकार के कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है, प्रदेश की भाजपा सरकार में महिलायें और बच्चे लगातार लचर क़ानून व्यवस्था का शिकार हो रहे हैं और महिलाओं और बच्चों पर दुष्कर्म की घटनाएं बड़ी हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार का क़ानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं है इसलिए प्रदेश की भाजपा सरकार के गृह मंत्री विजय शर्मा को राज्य में हो रहे दुष्कर्म की घटनाओं की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए उन्हें अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिये। 
विज्ञापन


इस दौरान जनपद अध्यक्ष सोनू पोटाम, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर,नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम खत्री, पूर्व पार्षद ललिता झड़ी, कविता यादव, पूर्व पार्षद लक्ष्मण कड़ती,महिला कांग्रेस की संजना चौहान, युवा कांग्रेस के कामेश मोरला, जग्गी सेन,हिमांशु गुप्ता,नवनीत नायडू,बलराम कोरसा, सदाशिव राना, राकेश ठाकुर,वरिष्ठ कांग्रेसी इदरीस खान, राम कुमार दुर्गम सहित बड़े संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed