{"_id":"65f33b019e5d635a5f024dd0","slug":"bolero-rams-into-a-parked-royal-travels-bus-in-bijapur-six-injured-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur Accident: रॉयल ट्रेवल्स की खड़ी बस में बोलेरो जा घुसी, छह घायल, चार स्थिति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur Accident: रॉयल ट्रेवल्स की खड़ी बस में बोलेरो जा घुसी, छह घायल, चार स्थिति गंभीर
Thu, 14 Mar 2024 11:29 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:29 PM IST
सार
बीजापुर से जगदलपुर की ओर जा रही रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस भैरमगढ़ के फुंडरी सीआरपीएफ कैम्प के पास सड़क किनारे खड़ी थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो वाहन के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बोलेरो खड़ी बस में जा घुसी।
विज्ञापन
बीजापुर में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भैरमगढ़ ब्लाक के फुंडरी सीआरपीएफ कैम्प के पास सड़क किनारे खड़ी यात्री बस में तेज रफ्तार बोलेरो जा घुसी। इस हादसे में बोलेरो में सवार छह लोग घायल हो गए हैं। चार की हालत गंभीर बताई गई है। भैरमगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को दंतेवाड़ा के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
बीजापुर से जगदलपुर की ओर जा रही रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस भैरमगढ़ के फुंडरी सीआरपीएफ कैम्प के पास सड़क किनारे खड़ी थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो वाहन के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बोलेरो खड़ी बस में जा घुसी।
विज्ञापन
इस हादसे में एक गर्भवती महिला सहित छह लोग घायल हो गए हैं। जिसमें चालक अनिल, रूपधर, संध्या व संतु को सिर, हाथ मे गंभीर चोट पहुंची हैं। वही गर्भवती पिंकी व सरिता को हाथ पैर में चोट लगी हैं। सभी घायलों में सीआरपीएफ जवानों व ग्रामीणों की मदद से भैरमगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। यहां घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए दंतेवाड़ा रेफर कर दिया गया हैं।
विज्ञापन
भैरमगढ़ अस्पताल के डॉक्टर सत्या ने बताया कि घटना रात 8 से 8.30 बजे के करीब की हैं। बोलेरो सवार दंतेवाड़ा के तुमनार से भैरमगढ़ किसी काम से आये हुए थे। वापस जाते समय यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए तीन गाड़ियों से दंतेवाड़ा के लिए भेजा गया है।