फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   BJP surrounds Congress in Bijapur after incident of rape with woman in Naimed

Bijapur: दुष्कर्म मामले में BJP ने कांग्रेस को घेरा, जिलाध्यक्ष बोले- आदिवासी असुरक्षित हैं; पुतला भी फूंका

Tue, 01 Aug 2023 11:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 01 Aug 2023 11:09 PM IST
सार

नैमेड में महिला के साथ हुए दुष्कर्म की घटना के बाद बीजापुर में भाजपा ने कांग्रेस को घेरा। भाजपा युवा मोर्चा ने विधायक का पुतला फूंका है।

विज्ञापन
BJP surrounds Congress in Bijapur after incident of rape with woman in Naimed
पत्रवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को नैमेड में महिला के साथ हुए दुष्कर्म की घटना के बाद बीजापुर की राजनीति में उबाल आ गया है। इस मामले में भाजपा ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा है कि कांग्रेस के राज में इस तरह की घटना में वृद्धि हो रही है। अब छोटे शहर भी ऐसे जघन्य अपराधों से अछूते नहीं रहे गए हैं। बावजूद क्षेत्रीय विधायक चुप्पी साधे हुए हैं। 
विज्ञापन


दुष्कर्म मामले में भाजपा ने कांग्रेस को घेरा
यहां भाजपा कार्यालय में पत्रवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने नैमेड में हुई दुष्कर्म की घटना पर राज्य की कांग्रेस सरकार और स्थानीय विधायक को घेरते हुए उन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में अपराध का ग्राफ बढ़ा हैं। आदिवासी असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि सुकमा के एर्राबोर की घटना को सरकार के लोग जिस तरह से दबाने का प्रयास किया। ऐसी पुनरावृत्ति यहां न हो। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मुदलियार ने आगे कहा कि जो घटनाएं महानगरों में होती थी। अब कांग्रेस की विफलता के चलते वह घटनाएं बीजापुर जैसे छोटे जगहों पर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यहां के आदिवासी असुरक्षित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक लेनदेन में संवेदनशील
पत्रवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक सिर्फ लेनदेन के कार्यो में संवेदनशील रहते हैं। ऐसे घटनाओं पर वे चुप्पी साध लेते हैं। उन्होंने कहा कि विधायक निरंकुश साबित हुए हैं। 


भाजयुमो ने फूंका पुतला
नैमेड में हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लॉ एंड ऑर्डर के फैल होने व विधायक के असंवेदनशील होने पर विधायक निवास चौक पर स्थानीय विधायक का पुतला फूंक विरोध दर्ज कराया गया। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष् सहित जिलाराम राना, नंदकिशोर राना, फूलचंद गागड़ा, उर्मिला तोकल, माया झाड़ी, रंजना उद्दे, पूजा, हरीश बेलसरिया, बाबू स्वामी व विष्णु साहू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed